12GB रैम और 64MP कैमरा वाले ZTE Axon 30 Ultra की ग्लोबल कीमत का खुलासा, 27 मई से शुरू होगी प्री-बुकिंग

ZTE की आधिकारिक वेबसाइट पर ZTE Axon 30 Ultra स्मार्टफोन दो कॉन्फिग्रेशन के साथ लिस्ट है। एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है, जिसकी कीमत $749 (लगभग 54,950 रुपये) है, वहीं दूसरा 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है जिसकी कीमत (लगभग 62,287 रुपये) है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 14 मई 2021 12:26 IST
ख़ास बातें
  • 12GB रैम और 64MP कैमरा वाले ZTE Axon 30 Ultra की ग्लोबल कीमत का खुलासा, 2
  • ज़ेडटीई एक्सॉन 30 अल्ट्रा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है
  • फोन ग्लोबली दो कॉन्फिग्रेशन के साथ पेश किया जाएगा

फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है

ZTE Axon 30 Ultra और  ZTE Axon 30 Pro 5G स्मार्टफोन को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब ज़ेडटीई एक्सॉन 30 अल्ट्रा स्मार्टफोन की ग्लोबल उपलब्धता की भी जानकारी सामने आ गई है। जी हां, यह फोन ZTE की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, जहां फोन की ग्लोबल कीमत और उपलब्धता की जानकारी का खुलासा किया गया है। यह फोन ग्लोबली दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया जाएगा, जबकि चीन  में इसे तीन कॉन्फिग्रेशन में लाया गया था। इसके अलावा, फोन की प्री-बुकिंग 27 मई से शुरू की जाने वाली है। वहीं, जो ग्राहक फोन के लिए प्री-बुकिंग करेंगे, उन्हें कंपनी की ओर से एक स्पेशल गिफ्ट भी दिया जाएगा।

ZTE की आधिकारिक वेबसाइट पर ZTE Axon 30 Ultra स्मार्टफोन दो कॉन्फिग्रेशन के साथ लिस्ट है। एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है, जिसकी कीमत $749 (लगभग 54,950 रुपये) है, वहीं दूसरा 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है जिसकी कीमत (लगभग 62,287 रुपये) है। वहीं, फोन की प्री-बुकिंग 27 मार्च से शुरू की जाएगी। इसके अलावा, वेबसाइट के माध्यम से यह भी जानकारी दी गई है कि जो ग्राहक ज़ेडटीई एक्सॉन 30 अल्ट्रा स्मार्टफोन के लिए प्री-बुकिंग कराएंगे, उनको कंपनी एक स्पेशल ऑफर के तहत $39 कीमत वाले ZTE LiveBuds बिल्कुल मुफ्त प्रदान करेगी।
Advertisement
 

ZTE Axon 30 Ultra Specifications

ZTE Axon 30 Ultra फोन MyOS 11 पर चलता है जो कि Android 11 पर आधारित है। इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस (1080x2400 पिक्सल) AMOLED कर्व्ड डिस्पले है जिसका एस्पेक्ट रेशो 20:9 है। डिस्पले में एडेप्टिव ब्लू लाइट फिल्टर है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट है जो कि अपने आप से ही 120HZ, 90Hz और 60Hz पर अलग अलग एप्लीकेशन्स के हिसाब से एडजस्ट हो जाता है। इसमें 300 Hz का एक टच सैम्पिलिंग रेट है जो HDR10+ को सपोर्ट करता है। Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन भी स्क्रीन को दिया गया है। भीतर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 SoC से लैस है। जिसके साथ ही 16GB की LPDDR5 RAM और 1TB की UFS 3.1 स्टोरेज है।

ऑप्टिक्स में ZTE Axon 30 Ultra के पास क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 64 मेगापिक्सल के तीन सेंसर हैं। इसका मुख्य 64 मेगापिक्सल सेंसर f/1.9 लेंस के साथ पेयर किया गया है। दूसरा सेंसर f/1.6 लेंस के साथ पेयर हुआ है और तीसरा सेंसर f/2.2 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है जो 120 डिग्री का फिल्ड ऑफ व्यू देता है। चौथे कैमरा में 8 मेगापिक्सल का सेंसर है जिसमें एक पैरीस्कोप लेंस लगा है। यह लेंस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS), 5x ऑप्टिकल जूम और 60x हाइब्रिड जूम देता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए है। फ्रंट कैमरा इसके होल पंच के कट-आउट में फिट किया गया है जो कि 2.6mm व्यास का है।
Advertisement

ZTE Axon 30 Ultra 5G में 4,600mAh की बैटरी है और 66W का Qualcomm QuickCharge 4.0+ का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसमें वायरलेस चार्जिंग नहीं है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो फोन में 5G, Wi-Fi 6E, USB टाइप-सी पोर्ट और NFC भी है। फोन का माप 161.53x72.96x8mm और भार 188 ग्राम है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  2. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  4. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.