Zopo P5000 व Z5000 में हैं दो रियर कैमरे और 5000 एमएएच बैटरी

ज़ोपो ने आईएफए बर्लिन में दो नए स्मार्टफोन Zopo P5000 और Zopo Z5000 लॉन्च कर दिए हैं। जहां पी5000 की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसमें दिया गया करीब बेज़ल-लेस डिस्प्ले है जबकि दोनों फोन में बड़ी बैटरी है। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर की जानकारी इवेंट में दी गई, लेकिन कीमत व उपलब्धता के बारे में अभी खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 सितंबर 2017 17:44 IST
ज़ोपो ने आईएफए बर्लिन में दो नए स्मार्टफोन Zopo P5000 और  Zopo Z5000 लॉन्च कर दिए हैं। जहां पी5000 की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसमें दिया गया करीब बेज़ल-लेस डिस्प्ले है जबकि दोनों फोन में बड़ी बैटरी है। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर की जानकारी इवेंट में दी गई, लेकिन कीमत व उपलब्धता के बारे में अभी खुलासा नहीं किया गया है।

दोनों फोन के अधिकतर स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं, लेकिन दोनों फोन में कई मुख्य फर्क भी हैं। ज़ोपो पी5000 और ज़ोपो ज़ेड5000 में रियर डुअल कैमरा सेटअप है और ये फोन मेटल बॉडी से बने हैं। स्मार्टफोन के दांयीं तरफ़ वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। फोन के किनारों पर एंटीना बैंड हैं। दोनों स्मार्टफोन में एक यूएसबी टाइप-सी स्लॉट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है।

ज़ोपो पी5000 स्मार्टफोन ब्लैक और रेड कलर वेरिएंट में आते हैं जबकि ज़ेड5000 स्मार्टफोन गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में आता है। पी5000 डिवाइस के रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है जबकि ज़ेड5000 में आगे की तरफ़ होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

ज़ोपो पी5000 स्पेसिफिकेशन
Advertisement
यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है और डुअल सिम स्लॉट सपोर्ट करता है। ज़ोपो पी5000 में बेहद पतले बेज़ल हैं जो 5.99 इंच एचडी (720x1440 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 268 पीपीआई है और सुरक्षा के लिए 2.5डी कर्व्ड ग्लास दिया गया है। इस फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी10 (एमटी6750टी) ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली-टी860 जीपीयू दिया गया है। इस फोन में 4 जीबी रैम है। इंटरनल स्टोरेज 64 जीबी है जिसे एक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 

कैमरे की बात करें तो, ज़ोपो पी5000 में एक डुअल कैमरा सेटअप है। अपर्चर एफ/2.0 से लैस 13 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स258 सेंसर है जबकि दूसरा 2 मेगापिक्सल सेसंर है। कैमरा डुअल-टोन एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ सपोर्ट करता है। आगे की तरफ़, इस फोन में अपर्चर एफ/2.0 और सॉफ्ट एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेल्फी कैमरा है। ज़ोपो पी5000 में एक 5000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है जिसके 40 घंटे तक का टॉक टाइम और 480 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फ़ीचर हैं।
Advertisement

ज़ोपो ज़ेड5000 स्पेसिफिकेशन
Advertisement
ज़ोपो ज़ेड5000 की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में एक 5.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल्स) एमोलेड डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। स्क्रीन की डेनसिटी 267 पीपीआई है। पी5000 से तुलना करें तो सिर्फ मुख्य कैमरे का फर्क है। 13 मेगापिक्सल के पहले सेंसर के अलावा, इस फोन के डुअल कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल कैमरे की जगह एक 5 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है। कंपनी का दावा है कि 5000 एमएएच की बैटरी एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चलेगी। बाकी सभी स्पेसिफिकेशन पी5000 स्मार्टफोन जैसे ही हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी10

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी10

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.