ज़ोपो कलर एम5 स्मार्टफोन 5,999 रुपये में लॉन्च, जानें सारी खू़बियां

ज़ोपो कलर एम5 स्मार्टफोन 5,999 रुपये में लॉन्च, जानें सारी खू़बियां
ख़ास बातें
  • ज़ोपो कलर एम5 की कीमत 5,999 रुपये हैौ
  • यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है
  • यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
विज्ञापन
ज़ोपो ने अपनी कलर सीरीज़ में नया स्मार्टफोन एम5 लॉन्च कर दिया है। ज़ोपो कलर एम5 स्मार्टफोन की कीमत 5,999 रुपये है। ज़ोपो ने इस 4जी वीओएलटीई बजट स्मार्टफोन को भारतीय बाज़ार में अपनी ज़्यादा पकड़ बनाने के इरादे से लॉन्च किया है। और यह स्मार्टफोन सभी बड़े ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन एक टेक्सचरयुक्त रियर के साथ आता है।

कलर एम5 में 5 इंच ( 854 x 480 पिक्सल ) एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 196 पीपीआई है। फोन में 64-बिट क्वाड कोर मीडियाटेक एमटी6737एम प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एआरएम-माली720 एमपी1 दिया गया है। इस फोन में एक जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। ज़ोपो कलर एम5 पिछले ज़ोपो कलर एम4 का अपग्रेड वेरिएंट है जिसे पिछले महीने ही 4,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। 

ज़ोपो कलर एम5 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 2100 एमएएच की बैटरी दी गई है।  फोन का डाइमेंशन 143.7 x 71.9 x 9.7 मिलीमीटर और वज़न 142 ग्राम है।
 
zopo color m5

फोटोग्राफी की बात करें तो कलर एम5 में एलईडी फ्लैश के साथ एक 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 1080 पिक्सल तक की वीडियो प्ले की जा सकती हैं जबकि 720 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता है। कैमरा पैनोरमा मोड, जियो टैगिंग, स्माइल शॉट मोड, कॉन्टिन्युअस शॉट मोड और टाइम लैप्स वीडियो सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं। फोन में ग्रेविटी, रेंज, एक्सेलेरोमीटर और एम्बियंट लाइट सेंसर दिए गए हैं। फोन में ज़ोपो केयर और ज़ोपो वर्ल्ड ऐप पहले से इंस्टॉल आते  हैं। कलर एम5 25 से ज़्यादा भारतीय भाषाओं वाले कीबोर्ड को सपोर्ट करता है। ज़ोपो अपने नए स्मार्टफोन के साथ एक ख़ास 365 दिनों के लिए रीप्लेसमेंट वारंटी ऑफर कर रही है। फोन पीच, मैट व्हाइट, कैरेबियन ब्लू, इंडिगो और चारकोल ब्लैक कलर में मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »