ज़ोपो ने कलर सीरीज़ में अपना नया स्मार्टफोन कलर एफ5 लॉन्च कर दिया है। कलर एफ5 स्मार्टफोन कलर एफ1 का ही अपग्रेडेड वेरिएंट है। ज़ोपो कलर एफ5 की कीमत 10,590 रुपये है और यह खरीदने के लिए बाजार में उपलब्ध है।
ज़ोपो कलर एफ5 स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। यह फोन 4जी एलटीई सपोर्ट करता है और एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। कलर एफ5 स्मार्टफोन गोल्ड, ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा।
ज़ोपो कलर एफ5 में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में क्वाडकोर एमटी6737 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। इस फोन में 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। बात करें कैमरे की तो इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरों में डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 2100 एमएएच की बैटरी दी गई है।
ज़ोपो के इस स्मार्टफोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस फोन में मल्टी-अकाउंट ऐप्लिकेशन और पिक्चर-इन-पिक्चर वीडियो इंटिग्रेशन फ़ीचर भी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार