ज़ेन सिनेमैक्स फोर्स एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 4,300 रुपये से कम

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2016 10:27 IST
ख़ास बातें
  • ज़ेन सिनेमैक्स फोर्स की कीमत 4,290 रुपये है
  • ज़ेन सिनेमैक्स फोर्स में 5.5 इंच डिस्प्ले है
  • इस फोन की कीमत 2900 एमएएच की बैटरी है
ज़ेन मोबाइल ने अपनी सिनेमैक्स सीरीज़ में नया स्मार्टफोन सिनेमैक्स फोर्स लॉन्च कर दिया है। ज़ेन सिनेमैक्स फोर्स की कीमत 4,290 रुपये है। इसके साथ ही कंपनी ने फोन खरीदने के छह महीने के अंदर स्क्रीन टूटने पर मुफ्त रीप्लेसमेंट का भी ऐलान किया है।

ज़ेन सिनेमैक्स फोर्स में 5.5 इंच (854 x 480 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है जो ड्रैगनट्रेल ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेद 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

सिनेमैक्स फोर्स में फोटोग्राफी करने के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। ज़ेन सिनेमैक्स फोर्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने का काम करेगी 2900 एमएएच की बैटरी। कंपनी का दावा है कि बैटरी से 30 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा।
 

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इस फोन में नेक्सजेनटीवी, लाइव स्ट्रीमिंग ऐप सावन, अल्ट्राज़ोन- वैप स्टोर, कूल गैलरी, जेंडर और स्मार्ट वेकअप जैसे ऐप प्रीलोडेड आते हैं।
Advertisement

इसके अलावा ज़ेन मोबाइल ने घोषणा की है कि कंपनी अपने स्मार्टफोन या फ़ीचर फोन पर छह महीने के अंदर स्क्रीन टूटने पर मुफ्त रीप्लेसमेंट देगी। हालांकि स्मार्टफोन के लिए लेबर चार्ज 180 रुपये और फ़ीचर फोन के साथ 90 रुपये टैक्स सहित देने होंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

854x480 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.