Zen Admire Sense स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 6,000 रुपये से कम

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता ज़ेन ने एडमायर सीरीज़ का अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। ज़ेन एडमायर सेंस की कीमत 5,999 रुपये है। एडमायर सेंस स्मार्टफोन ब्लू और शैंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। कंपनी ने इसी महीने 3,999 रुपये वाले ज़ेन एडमायर जॉय स्मार्टफोन को शॉपक्लूज़ पर लॉन्च किया था।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 26 मई 2017 09:13 IST
ख़ास बातें
  • ज़ेन एडमायर सेंस की कीमत 5,999 रुपये है
  • एडमायर सेंस में 1 जीबी रैम है
  • सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
भारतीय स्मार्टफोन निर्माता ज़ेन ने एडमायर सीरीज़ का अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। ज़ेन एडमायर सेंस की कीमत 5,999 रुपये है। एडमायर सेंस स्मार्टफोन ब्लू और शैंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। कंपनी ने इसी महीने 3,999 रुपये वाले ज़ेन एडमायर जॉय स्मार्टफोन को शॉपक्लूज़ पर लॉन्च किया था।

Zen Admire Sense में 5 इंच (480 x 854 पिक्सल) एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। एडमायर सेंस में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो Zen Admire Sense में फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे में फशिन नाम का एक फ़ीचर है जिससे तस्वीर पर क्लिक करने से उस कपड़े को ऑनलाइन खोजने में मदद मिलती है। इसके अलावा विस्टोसो नाम के फ़ीचर से टीशर्ट पर अपना पसंदीदा प्रिंट करने की सुविधा भी मिलती है। फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। यह फोन मल्टीपल लैंग्वेज सपोर्ट करता है।

Zen Admire Sense एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई के अलावा, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर होंगे।
Advertisement

ज़ेन एडमायर जॉय में 5 इंच एफडबल्यूवीजीए डिस्प्ले है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 768 एमबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन को पावर देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी है। बैटरी के 30 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 7.5 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। फोन में 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement




Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.