ज़ेन एडमायर मेटल 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2017 13:54 IST
ख़ास बातें
  • ज़ेन एडमायर मेटल में 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है
  • इस डिवाइस में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है
  • ज़ेन एडमायर मेटल स्मार्टफोन की कीमत 5,749 रुपये है
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता ज़ेन मोबाइल ने अपनी 4जी स्मार्टफोन सीरीज़ का विस्तार किया है। कंपनी ने अपना नया बजट स्मार्टफोन ज़ेन एडमायर मेटल लॉन्च किया है। ज़ेन एडमायर मेटल स्मार्टफोन की कीमत 5,749 रुपये है।  यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। ज़ेन के नए स्मार्टफोन में 22 भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट और ट्विन व्हाट्सऐप जैसे फ़ीचर हैं।

ज़ेन एडमायर मेटल में 5 इंच  (720x1280) एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। सुरक्षा के लिए 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। इस डिवाइस में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है।

एडमायर मेटल में फोटोग्राफी करने के लिए 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है जो फ्लैश के साथ आता है। वहीं फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। यह फोन शैंपेन, मैटेलिक ग्रे कलर में उपलब्ध होगा। फोन को पावर देने के लिए 2500 एमएएच की बैटरी है।

ज़ेन एडमायर मेटल हैंडसेट में दिए गए ट्विन व्हाट्सऐप फ़ीचर के चलते यूज़र एक साथ दो व्हाट्सऐप अकाउंट चला सकते हैं। इसके अलावा इस डिवाइस में 22 भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फ़ीचर हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.