यू यूरेका स्मार्टफोन का ब्लैक वेरिएंट होगा लॉन्च

यू यूरेका स्मार्टफोन का ब्लैक वेरिएंट होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स जल्द यू यूरेका स्मार्टफोन का ब्लैक कलर वेरिएंट लॉन्च करेगी
  • इस फोन का एक टीज़र ट्विटर पर जारी किया गया है
  • इस फोन को दिसंबर 2014 में लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स ने अपने पुराने स्मार्टफोन यू यूरेका का ब्लैक कलर वेरिएंट लॉन्च किए जाने का ऐलान किया है। करीब ढाई साल पहले लॉन्च हुए माइक्रोमैक्स यू यूरेका स्मार्टफोन को 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यू यूरेका सायनोजेन ओएस पर चलता है।

माइक्रोमैक्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिस पर यूरेका लिखा हुआ है। इसके अलावा इस तस्वीर पर लिख है 'ब्लैक नेवर गोज़ आउट ऑफ स्टाइल'। इससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी अपने बेहद सफल स्मार्टफोन यू यूरेका का ब्लैक कलर वेरिएंट लॉन्च कर सकती है।

माइक्रोमैक्स का यू यूरेका स्मार्टफोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 5.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 267 पीपीआई है। यह स्मार्टफोन 4जी एलटीई सपोर्ट करता है।  

फोन में 64 बिट 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर (एमएसएम8939) है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू है। फोन में 2 जीबी है। यू यूरेका में 13 मेगापिक्सल सोनी एग्ज़ॉमर सीएमओएस सेंसर रियर ऑटोफोकस कैमरा है। जो अपर्चर एफ/2.2 और फ्लैश के साथ आता है। इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फिक्स्ड फोकस कैमरा है।

यू यूरेका स्मार्टफोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। फोन में 2500 एमएएच की लीथियम-पॉलीमर बैटरी है। फोन का डाइमेंशन  154.8x78x8.8 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो यूएसबी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। इसके अलावा एक्सीलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर और जायरोस्कोप भी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good performance
  • Great camera
  • Highly customisable Cyanogen OS
  • LTE support
  • कमियां
  • Average battery life
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएससायनोजेन ओएस 11
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  4. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  6. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  7. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  10. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »