यू यूनिकॉर्न की पहली झलक

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 2 जून 2016 12:52 IST
यू टेलीवेंचर्स ने मंगलवार को नई दिल्ली में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन यू यूनिकॉर्न से पर्दा उठाया। कंपनी पिछले कुछ हफ्तों से यूनिकॉर्न को लेकर लगातार टीज़र जारी करती रही है। इस स्मार्टफोन को यू के पिछले मॉडल से अलग बनाने के लिए कुछ बदलाव भी किए गए हैं। यूरेका, यूफोरिया, यूरेका प्लस, यूनीक, यूटोपिया और यूरेका नोट के बाद यू यूनिकॉर्न कंपनी का सातवां स्मार्टफोन है।

इवेंट के मौके पर गैजेट्स 360 से बात करते हुए कंपनी के संस्थापक राहुल शर्मा ने जोर देकर कहा कि यू यूनिकॉर्न की तुलना इस कीमत में मिलने वाले बजट या मि़डरेंज हैंडसेट से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यू यूनिकॉर्न में कई ऐसे फ़ीचर हैं जो पुराने यू हैंडसेट का हिस्सा नहीं थे। यह स्मार्टफोन ज्यादा कीमत में मिलने वाले फ्लैगशिप हैंडसेट को चुनौती देगा।
Advertisement

यू का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन फुल-एचडी डिस्प्ले और मेटल बॉडी के साथ आता है। इसके अलावा यह फिंगरप्रिंट सेंसर के तौर पर काम करने वाले फिजिकल होम बटन से लैस पहला यू हैंडसेट है। यह फ़ीचर के दीवानों के यह पसंद आएगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओएस पर चलता है जिसमें कंपनी का अराउंड यू फ़ीचर इंटिग्रेटेड है। यह कंपनी का सर्विस एग्रिगेटर प्लेटफॉर्म है जिसे पिछले साल यू यूटोपिया के साथ पेश किया गया था। हमने लॉन्च इवेंट के दौरान यू यूनिकॉर्न के साथ कुछ वक्त बिताया। आइए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
 

यू यूनिकॉर्न दिखने में खूबसूरत है, ख़ासकर सामने से। हमारा मानना है कि यह अब तक का सबसे बेहतरीन दिखने वाला यू स्मार्टफोन है। एल्यूमीनियम फिनिश इसे मजबूत होने का लुक देता है। घुमावदार किनारे इसे अच्छा ग्रिप देते हैं। यू यूनिकॉर्न का मेटल बैक हाथों में थोड़ा फिसलता है। हमने ऐसा ही एचटीसी वन (एम8) जैसे अन्य मेटल फोन के बारे में भी कहा था। 172 ग्राम वाला यह फोन थोड़ा वजनदार होने का एहसास देता है, ख़ासकर जब इसकी तुलना इसी प्राइस रेंज के अन्य स्मार्टफोन से की जाए।
Advertisement

पावर और वॉल्यूम रॉकर बटन दायीं तरफ हैं। हमने जब तक इस स्मार्टफोन को  इस्तेमाल किया, उस दौरान इनको इस्तेमाल करने में दिक्कत नहीं हुई। माइक्रो-यूएसबी चार्जिंग पोर्ट हैंडसेट के निचले हिस्से में है, जबकि ऑडियो सॉकेट टॉप पर। यह स्मार्टफोन डीटीएस साउंड इनहांसमेंट के साथ आता है और इसमें डुअल माइक्रोफोन सेटअप मौजूद है।
Advertisement

पहली नज़र में यू यूनिकॉर्न का रियर हिस्सा दिखने में शाओमी रेडमी नोट 3 जैसा नज़र आता है। हालांकि यू ने जानबूझकर डिजाइन में कुछ बदलाव भी किए हैं, जैसे कि स्पीकर को अलग जगह देना। डुअल-एलईडी फ्लैश का वर्टिकल होना।

यूनिकॉर्न, होम बटन पर इंटिग्रेटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। कंपनी ने लॉन्च के मौके पर कहा कि यह चिप स्तरीय सिक्योरिटी के साथ आता है। जब हमने राहुल शर्मा से इस फ़ीचर के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि अगर इसे सही फिंगरप्रिंट नहीं मिला तो हैंडसेटरूट होने के बावजूद सेंसर इसे अनलॉक नहीं करने देगा। उन्होने यह भी बताया कि यह हैंडसेट एक समय पर पांच फिंगरप्रिंट तक स्टोर कर सकता है। हैंडसेट के साथ बिताए थोड़े वक्त में हमने पाया कि यूनिकॉर्न का फिंगरप्रिंट सेंसर ठीक-ठाक काम करता है। होम बटन को ऐसी पोजीशन दी गई है कि छोटे हाथ वाले यूज़र इसे आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे। इस हैंडसेट को एक हाथ से इस्तेमाल करना आसान होगा।
Advertisement
 

स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से लैस है। स्क्रीन दिखने में ब्राइट और क्रिस्प है। सूरज की रोशनी में भी हमें इसके स्क्रीन पर देखने में दिक्कत नहीं हुई। स्मार्टफोन के व्यूइंग एंगल भी अच्छे हैं।
Advertisement

यू ने अपने यूनिकॉर्न फ्लैगशिप स्मार्टफोन में सबसे बड़ा बदलाव सायनोजेन ओएस की जगह स्टॉक एंड्रॉयड इस्तेमाल करके किया है। फोन एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप के साथ आता है जिसमें यू के कुछ कस्टमाइजेशन दिए गए हैं। लॉन्च इवेंट में कंपनी ने कहा कि यूनिकॉर्न "एंड्रॉयड ऑन स्टेरेयॉड्स'' पर चलता है जिसका मतलब है, लॉन्चर में अराउंड यू का इंटिग्रेशन होना। हैंडसेट का कस्टमाइज़्ड इंटरफेस वर्टिकल ऐप ड्रॉअर के साथ आता है।
 

यू यूनिकॉर्न में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। रियर कैमरा फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन और स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग फ़ीचर के साथ आता है। अप्राकृतिक रोशनी में यू यूनिकॉर्न के कैमरे से ली गई तस्वीरों को हमने काफी क्रिस्प पाया। इनमें डिटेल की कोई कमी नहीं थी। फ्रंट कैमरे से ठीक-ठाक तस्वीरें आईं। कैमरे की परफॉर्मेंस के बारे ज्यादा जानकारी हमें रिव्यू करने के बाद ही मिल पाएगी।
 
यू यूनिकॉर्न में 4000 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में 20 घंटे तक का टॉकटाइम और 500 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। फोन 4जी एलटीई को सपोर्ट करता है। यू यूनिकॉर्न को इस्तेमाल करने पर हमने पाया कि इस स्मार्टफोन ने टच इनपुट पर अच्छा रिस्पॉन्स दिया। मल्टीटास्किंग के दौरान भी दिक्कत नहीं हुई। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर के साथ 4जी रैम दिया गया है। हम यूनिकॉर्न की परफॉर्मेंस के बारे में अभी बहुत कुछ नहीं कहेंगे। इसके लिए आप हमारे विस्तृत रिव्यू का इंतज़ार करना पड़ेगा।

आखिरी विचार
12,999 रुपये की लॉन्च कीमत में यू यूनिकॉर्न की भिड़ंत मार्केट में मौजूद शाओमी रेडमी नोट 3, मोटो जी4 प्लस, लेनोवो फैब और ज़ेनफोन मैक्स (2016) से होगी। यू के अन्य हैंडसेट की तरह यूनिकॉर्न की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर फ्लैश सेल के जरिए होगी। कंपनी ने बताया कि एक महीने बाद यू यूनिकॉर्न की कीमत 13,499 रुपये होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  9. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.