यू ब्रांड के इन चार फोन को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड मार्शमैलो का अपडेट

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 23 मई 2016 18:20 IST
यू टेलीवेंचर्स ब्रांड के यू यूनीक, यू यूफोरिया, यू यूरेका और यूरेका प्लस इस्तेमाल करने वाले यूज़र के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इन हैंडसेट को एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर अपडेट मिलेगा। लेटेस्ट एंड्रॉयड का अपडेट अगले तीस दिनों में उपलब्ध कराया जाएगा।

खबर है कि कंपनी ने मार्शमैलो बीटा बिल्ड की आंतरिक तौर पर टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसे यूज़र के लिए उपलब्ध भी कराया गया है। यू यूफोरिया और यूरेका प्लस इस्तेमाल करने वाले यूज़र बीटा बिल्ड को कंपनी की वेबसाइट developer.yuplaygod.com से डाउनलोड कर सकते हैं। यू यूनीक और यू यूटोपिया के लिए एंड्रॉयड मार्शमैलो बीटा बिल्ड को जल्द ही उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।

इस बीच कंपनी ने संस्थापक राहुल शर्मा ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए प्रोजेक्ट हाइवे से डेवलपर्स को जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा,''हमने जब प्रोजेक्ट हाइवे की शुरुआत की थी तो ज्यादा से ज्यादा डेवलपर्स को इससे जोड़ना चाहते थे। developer.yuplaygod.com अब लाइव है। इसके साथ हमने यूरेका, यूरेका प्लस, यूफोरिया और यू यूनिका के ओएस ओपन सोर्स कर दिए हैं। हम डेवलपर्स को इन ओएस के लिए कुछ नया बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं।''

प्रोजेक्ट हाइवे के तहत डेवलपर्स गूगल के एओएसपी रेपोस और चिपसेट वेंडर्स रेपोस के लिए डेवलप कर पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Yu Yunique, Yuphoria, Yureka Plus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.