Xolo Era 4X भारत में लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

देश की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा मोबाइल्स के Xolo ब्रांड ने स्मार्टफोन मार्केट में करीब एक साल बाद वापसी की है। कंपनी ने Xolo Era 4X मॉडल को मार्केट में उतारा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जनवरी 2019 19:10 IST
ख़ास बातें
  • Xolo Era 4X में पिछले हिस्से पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा ज़ोलो ईरा 4एक्स
  • ज़ोलो ईरा 4एक्स में 3,000 एमएएच की बैटरी है

Xolo Era 4X की कीमत 4,444 रुपये से शुरू

देश की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा मोबाइल्स के Xolo ब्रांड ने स्मार्टफोन मार्केट में करीब एक साल बाद वापसी की है। कंपनी ने Xolo Era 4X मॉडल को मार्केट में उतारा है। लेटेस्ट ज़ोलो स्मार्टफोन का टीज़र Amazon.in पर ज़ारी किया गया है, अहम स्पेसिफिकेशन के साथ। ऑनलाइन लिस्टिंग से Xolo Era 4X की कीमत का भी खुलासा हुआ है। इसकी बिक्री 9 जनवरी से शुरू होगी। नया स्मार्टफोन 30 दिन के मनी बैक ऑफर के साथ उपलब्ध है। अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Xolo Era 4X में एचडी+ डिस्प्ले है। यह 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास, 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 3000 एमएएच की बैटरी से लैस है। स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर भी मिलेगा। लेकिन इसमें कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।
 

Xolo Era 4X की भारत में कीमत

Xolo Era 4X की कीमत 4,444 रुपये से शुरू होती है। ऑनलाइन लिस्टिंग से साफ है कि इस हैंडसेट की बिक्री 9 जनवरी से अमेज़न इंडिया पर शुरू होगी।
Advertisement
 

Xolo Era 4X स्पेसिफिकेशन

डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट वाला डुअल-सिम (नैनो) ज़ोलो ईरा 4एक्स आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और 2.5डी कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। Xolo ने फिलहाल इस फोन के प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Xolo Era 4X में पिछले हिस्से पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट पैनल पर सेल्फी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे की मदद से यूज़र अपने फोन में फेस अनलॉक फीचर का मज़ा ले पाएंगे। ज़ोलो ईरा 4एक्स में 3,000 एमएएच की बैटरी है और यह स्टेंडर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.