ज़ोलो ब्लैक 1एक्स बुधवार को होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2015 15:53 IST
देश की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ज़ोलो ने घोषणा की है कि वह अपने प्रीमियम ''ब्लैक'' ब्रांड के तहत दूसरा स्मार्टफोन पेश करेगी। कंपनी ने अपने ट्विटर प्रोफाइल के जरिए बताया कि ज़ोलो ब्लैक 1एक्स को बुधवार को लॉन्च किया जाएगा।

याद रहे कि ज़ोलो ने जुलाई महीने अपने ब्लैक ब्रांड का पहला स्मार्टफोन ज़ोलो ब्लैक पेश किया था। इस स्मार्टफोन को 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और यह एक्सक्लूसिव तौर पर एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध था। जल्द ही लॉन्च होने वाले ज़ोलो ब्लैक 1एक्स के भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ही उपलब्ध होने की उम्मीद है।
Advertisement

बुधवार को कंपनी के लॉन्च इवेंट से पहले ज़ोलो ब्लैक 1एक्स को गीकबेंच और जीएफएक्सबेंच बेंचमार्क पर लिस्ट किया गया है। बेंचमार्क लिस्टिंग से लीक हुई जानकारियों के मुताबिक, यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 4.6 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस होगा। लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। ज़ोलो ब्लैक 1एक्स स्मार्टफोन 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। फिलहाल, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट को लेकर जानकारी नहीं उपलब्ध है।

गौर करने वाली बात है कि ज़ोलो ब्लैक हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट से लैस था। इस डिवाइस में सिम कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल माइक्रोएसडी स्लॉट के तौर पर किया जा सकता है। संभव है कि यह फ़ीचर ब्लैक 1एक्स में भी मौजूद रहे। ज़ोलो ब्लैक (रिव्यू) स्मार्टफोन की तरह ब्लैक 1एक्स में 4जी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद रहने की संभावना है।
Advertisement

जीएफएक्सबेंच लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि हैंडसेट में एक्सेलेरोमीटर, जीपीएस, गायरोस्कॉप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल मौजूद है। लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले फोनएरिना (FoneArena) द्वारा दी गई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.