Xioami Redmi Note 5 में होगा पतले किनारे वाला डिस्प्ले, लीक तस्वीर से चला पता

शाओमी का रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन धीरे-धीरे चीनी ब्रांड के लिए बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन बन गया है। एक थर्ड पार्टी ऑनलाइन रिटेलर पर देखे जाने के बाद, अब रेडमी नोट 5 को इसके घरेलू बाज़ार में देखा गया है। लगता है कथित शाओमी रेडमी नोट 5 में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 नवंबर 2017 15:07 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी नोट 5 को जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है
  • फोन में 5.99 इंच डिस्प्ले होने की उम्मीद है
  • 18:9 बेज़ल लेस डिस्प्ले के साथ आने वाला यह पहला रेडमी नोट डिवाइस होगा
शाओमी का रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन धीरे-धीरे चीनी ब्रांड के लिए बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन बन गया है। एक थर्ड पार्टी ऑनलाइन रिटेलर पर देखे जाने के बाद, अब रेडमी नोट 5 को इसके घरेलू बाज़ार में देखा गया है। लगता है कथित शाओमी रेडमी नोट 5 में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले होगा। और इसी के साथ कंपनी की रेडमी नोट सीरीज़ में बेज़ल लेस डिस्प्ले भी आ जाएगा।

वीबो पर लीक हुई एक नई तस्वीर में शाओमी रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन होने का दावा किया गया है। यह हैंडसेट मीयूआई 9.7.9.26 वर्ज़न पर चलते देखा जा सकता है। लीक तस्वीर से कुछ स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 4000 एमएएच बैटरी, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा होने की उम्मीद है। पिछली लीक की तरह ही, रेडमी नोट 5 में एक 5.99 इंच डिस्प्ले होने की उम्मीद है जो एक फुल एचडी+ स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन  (1080x2160 पिक्सल) के साथ आएगा। इसके अलावा, लीक तस्वीर से हैंडसेट में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का भी पता चलता है।
Advertisement

इसके अलावा, फोन में एक 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होने की भी ख़बरें हैं। स्मार्टफोन को 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करेगा लेकिन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आ सकता है।

याद दिला दें कि, शाओमी ने अपनी नोट 4 सीरीज़ के अपग्रेड वेरिएंट के तौर पर रेडमी नोट 5 सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन शाओमी रेडमी नोट 5ए चीन में लॉन्च किया था। स्मार्टफोन को अगस्त में पेश किया गया था और यह दो वेरिएंट (स्टैंडर्ड एडिशन और हाई एडिशन) में तीन रैम व स्टोरेज विकल्प के साथ मिलता है। फोन के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज की कीमत 699 चीनी युआन (करीब 6,700 रुपये) जबकि फिंगरप्रिंट स्कैनर और अपग्रेड स्पेसिफिकेशन वाले दो प्रीमियम वेरिएंट के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 8,600 रुपये) और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (करीब 11,500 रुपये) है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Above-average camera quality
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM design
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi mobile, Xiaomi smartphone, Xiaomi redmi Note 5

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.