शाओमी का मी क्रिसमस ऑफरः मी5 पर छूट, और भी कई प्रोडक्ट पर डिस्काउंट

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2016 13:59 IST
ख़ास बातें
  • इच्छुक ग्राहक फ्लैगशिप शाओमी मी 5 को 19,999 रुपये में खरीद सकेंगे
  • 20000 एमएएच मी पावर बैंक 600 रुपये की छूट के साथ 1,899 रुपये में मिलेगा
  • कंपनी पुराने मी बैंड को 1,200 रुपये की छूट के साथ 799 रुपये में बेचेगी
शाओमी ने भारत में मी क्रिसमस ऑफर का ऐलान किया है। इस दौरान कंपनी कई प्रोडक्ट पर छूट देगी। यह सेल सोमवार से बुधवार के बीच आयोजित होगी। ऑफर के तहत, इच्छुक ग्राहक फ्लैगशिप शाओमी मी 5 को 19,999 रुपये में खरीद सकेंगे। इस फोन पर 3,000 रुपये की छूट दी जा रही है। मी क्रिसमस ऑफर सिर्फ कंपनी के ऑनलाइन स्टोर Mi.com/in पर उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा कंपनी 10 लाख मी यूज़र को मुफ्त में एक साल के हंगामा म्यूज़िक सब्सक्रिप्शन के साथ तीन महीने के लिए हंगाम प्ले मेंबरशिप भी देगी। शाओमी ने उन स्मार्टफोन की सूची जारी की है जिन्हें मुफ्त हंगामा मेंबरशिप मिलेगी। इनमें रेडमी 3एस (और रेडमी 3एस प्राइम), रेडमी नोट 3, मी मैक्स और मी 5 शामिल हैं। मी क्रिसमस के तहत, शाओमी भारत में मी वीआर प्ले वर्चुअल रियालिटी हेडसेट की बिक्री 999 रुपये में शुरू करेगी।
Advertisement

शाओमी कुछ एक्सेसरी प्रोडक्ट पर भी छूट दी रही है। 20000 एमएएच मी पावर बैंक 600 रुपये की छूट के साथ 1,899 रुपये में मिलेगा। 10000 एमएएच मी पावर बैंक 300 रुपये की छूट के साथ 999 रुपये में मिलेगा। मी इन-ईयर हेडफोन्स प्रो गोल्ड 200 रुपये की छूट के साथ 1,599 रुपये में बिकेगा। शाओमी अपने रेडमी 3एस प्राइम हैंडसेट के एक्सेसरी रेडमी 3एस फ्लिप ब्लू को 199 रुपये में बेचेगी, छूट 400 रुपये की होगी। वहीं, रेडमी नोट3 फ्लिप केस व्हाइट 300 रुपये सस्ता होकर 99 रुपये में मिलेगा।

इसके अलावा यह चीनी कंपनी पुराने मी बैंड को 1,200 रुपये की छूट के साथ 799 रुपये में बेचेगी। मी यूएसबी फैन 100 रुपये की छूट के साथ 149 रुपये और मी एलईडी लाइट 50 रुपये की छूट के साथ 199 रुपये में मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi Christmas, Mobiles
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.