Xiaomi के आगामी फोल्डेबल फोन की तस्वीर ऑनलाइन लीक, MIUI 12 से हो सकता है लैस

लेटेस्ट रिपोर्ट में Xiaomi के फोल्डेबल फोन की कथित वास्तविक तस्वीर चीन से ऑनलाइन लीक हुई हैं, जिसमें फोन का डिज़ाइन देखा जा सकता है। तस्वीरों में दिख रहे फोन के साइज़ को देखें, तो यह फोन फोल्ड करने के बाद थोड़ा मोटा और भारी प्रतीत होता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 15 जनवरी 2021 11:33 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi साल 2021 में तीन फोल्डेबल फोन कर सकती है
  • 2019 में शाओमी ने कथित रूप से फाइल किया था फोल्डेबल फोन का पेटेंट
  • फोन में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
Xiaomi लम्बे समय से अपने फोल्डेबल फोन्स को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। हाल ही में खबर सामने आई थी कि कंपनी साल 2021 में एक नहीं... दो नहीं... बल्कि तीन फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। वहीं, अब लेटेस्ट रिपोर्ट में फोन की कथित वास्तविक तस्वीर चीन से ऑनलाइन लीक हुई हैं, जिसमें फोन का डिज़ाइन देखा जा सकता है। तस्वीरों में दिख रहे फोन के साइज़ को देखें, तो यह फोन फोल्ड करने के बाद थोड़ा मोटा और भारी प्रतीत होता है।

Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi के फोल्डेबल फोन की तस्वीर चीन से लीक हुई हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि तस्वीर में देखा जा सकता है कि यह डिवाइस MIUI 12 OS पर काम करेगा। इसके अलावा स्क्रीन के बीचो-बीच दिख रही लाइन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाओमी के फोल्डेबल फोन का डिज़ाइन Samsung Galaxy Z Fold के डिज़ाइन जैसा ही हो सकता है। कथित रूप से फोन का डिज़ाइन कुछ सालों पहले शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट द्वारा दिखाए डिज़ाइन से मिलता-जुलता है, हालांकि लेटेस्ट तस्वीर में फोन का डिस्प्ले थोड़ा बड़ा है। इसके अलावा फोन प्रोटेक्टिव केस से भी कवर है।
Advertisement

आपको बता दें, साल 2019 में शाओमी ने अपने आधिकारिक वीबो अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें भी कंपनी के आगामी फोल्डेबल फोन की झलक देखने को मिली थी। वीडियो में कंपनी का फोल्डेबल फोन का प्रोटोटाइप नज़र आया था। वीडियो में एक शख्स फोन को अनफोल्डेड स्टेट में पोर्ट्रेट मोड में इस्तेमाल कर रहा था। इसके बाद वो शख्स फोन का ऑरियेंटेशन बदलता है। फिर फोन को दोनों तरफ से मोड़ कर नूडल्स के बॉक्स में रख देता है।

इसके बाद शाओमी ने कथित रूप फोल्डेबल फोन का पेटेंट फाइल किया था, जिसमें फोन का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा गया था। हालांकि, इसके बाद इस फोन से संबंधित कोई खबर सामने नहीं आई। साल 2020 के अंत में खबर आई कि कंपनी साल 2021 में तीन फोल्डेबल फोन लॉन्च करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Foldable Phone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.