Xiaomi के 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन के डिस्प्ले में होगा छेद

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi के 48 मेगापिक्सल वाले कैमरा फोन के बारे में अहम जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2018 17:40 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर में 48 मेगापिक्सल के कैमरे के लिए सपोर्ट मौज़ूद
  • इस फोन में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होने की संभावना
  • सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले में होगा छेद

Xiaomi के 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन के डिस्प्ले में होगा छेद

हैंडसेट निर्माता कंपनियां फोन के डिजाइन के साथ-साथ अब कैमरा पर भी काफी काम कर रही हैं। चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi पहले ही इस बात को कंफर्म कर चुकी है कि कंपनी 48 मेगापिक्सल वाला कैमरा फोन उतारेगी। अब हाल ही में पता चला है कि यह स्मार्टफोन Xiaomi की Redmi सीरीज का हिस्सा होगा। बता दें कि शाओमी की रेडमी सीरीज सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए पॉपुलर है। इसी के साथ यह जानकारी भी सामने आ रही है कि Xiaomi ब्रांड के इस स्मार्टफोन में नॉच डिजाइन के बजाय Samsung Galaxy A8s और Huawei Nova 4 की तरह सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले में छेद होगा।   
 
MyDrivers की रिपोर्ट से यह बात सामने आई है कि 48 मेगापिक्सल वाला शाओमी का यह स्मार्टफोन रेडमी सीरीज का हिस्सा होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, सेल्फी सेंसर के लिए छेद डिस्प्ले के बायीं तरफ होगा। उम्मीद है कि Samsung Galaxy A7 (2018) की तरह Xiaomi ब्रांड का यह स्मार्टफोन भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। इसमें से एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा, यह बात तो कंफर्म है लेकिन अभी इस बात का पता नहीं लग सका है कि अन्य दो सेंसर कितने मेगापिक्सल का होंगे।

अनुमान लगाया जा रहा है कि Xiaomi ब्रांड का यह स्मार्टफोन पहला ऐसा हैंडसेट होगा जो ग्लास बैक पैनल के साथ आएगा। हालांकि, अभी यह बात स्पष्ट नहीं है कि फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होगा या नहीं। शाओमी के नए स्मार्टफोन की कीमत 2,000 चीनी युआन (लगभग 20,900 रुपये) हो सकती है। Xiaomi के प्रेसिडेंट लिन बिन ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक तस्वीर साझा करके इस योजना का खुलासा किया था। अक्टूबर में आयोजित Qualcomm 4G/5G समिट में शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने कहा था कि कंपनी अगले साल स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर वाला एक नया फोन लॉन्च करेगी और यह नया प्रोसेसर 48 मेगापिक्सल के सेंसर को सपोर्ट भी करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi 48 Megapixel Smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10, Vivo T5 Pro जैसे फोन हुए 3000 रुपये तक महंगे!
  2. Motorola लेटेस्ट फोन Moto G Max लॉन्च हुआ 5200mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेगा MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बने Elon Musk, SpaceX के शेयर्स ने बढ़ाई वेल्थ
  2. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकता है 6.7 इंच डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी
  3. 48 पैसे में बनवाओ वीडियो! लॉन्च हुआ भारत का अपना वीडियो AI मॉडल
  4. एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
  5. Apple के आगामी MacBook में मिल सकता है टचस्क्रीन डिस्प्ले
  6. XElectron ने लॉन्च किया 180Hz के रिफ्रेश रेट के साथ पोर्टेबल गेमिंग मॉनिटर
  7. Google का खूबसूरत Home Smart Speaker अगले हफ्ते हो सकता है लॉन्च! बड़ा खुलासा
  8. Tata Motors की Sierra EV जल्द होगी लॉन्च, 75 kWh तक हो सकती है बैटरी
  9. Flipkart June Epic Sale: Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत हो गई आधी! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. अब AI करेगा आपकी तरफ से पेमेंट! भारत में लॉन्च हुआ नया UPI प्रोटोकॉल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.