7500mAh बैटरी वाला 'पतला' स्‍मार्टफोन बना रही Xiaomi, क्‍या होंगी खूबियां? जानें

इससे पहले अगस्त में समान टिप्सटर ने दावा किया था कि Xiaomi स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी को 120W चार्जिंग या 7,500mAh की बैटरी को 100W चार्जिंग से लैस करने की तकनीक पर काम कर रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 नवंबर 2024 17:37 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi करीब 7,500mAh सिंगल सेल बैटरी पर काम कर रही है
  • प्रोटोटाइप 9mm मोटा होगा
  • OnePlus, Vivo और Oppo भी बड़ी बैटरी वाले हैंडसेट पर लगातार काम कर रहे हैं

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 7,500mAh बैटरी वाले प्रोटोटाइप पर काम कर रही है, जिसे भविष्य में Redmi फ्लैगशिप्स के साथ पेश किया जा सकता है। एक टिप्सटर ने अगस्त में दावा किया था कि कंपनी 7,000mAh की बैटरी को 120W चार्जिंग या 7,500mAh की बैटरी को 100W चार्जिंग से लैस करने की तकनीक पर काम कर रहा है। अब, समान टिप्सटर ने एक बार फिर से कहा है कि कंपनी 7,500mAh सिंगल सेल बैटरी पर काम कर रही है। इस बार कहा गया है कि इस प्रोटोटाइप की मोटाई मात्र 9mm होगी। वर्तमान में Xiaomi सब-ब्रांड Redmi K80 सीरीज को लॉन्च करने के लिए तैयार है, लेकिन इसमें मौजूद Pro मॉडल के 6,000mAh बैटरी के साथ आने की संभावना है। ऐसा हो सकता है कि कंपनी Redmi K90 (अंदाजन नाम) सीरीज के साथ इस टेक्नोलॉजी को पेश करे।

चीन में एक पॉपुलर टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया है कि Xiaomi करीब 7,500mAh सिंगल सेल बैटरी पर काम कर रही है और प्रोटोटाइप 9mm मोटा होगा। निश्चित तौर पर इतने बड़े बैटरी सेल के साथ 9mm मोटाई हासिल करना प्रभावित करने वाली बात होगी।
Advertisement

इससे पहले अगस्त में समान टिप्सटर ने दावा किया था कि Xiaomi स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी को 120W चार्जिंग या 7,500mAh की बैटरी को 100W चार्जिंग से लैस करने की तकनीक पर काम कर रही है। कथित तौर पर अन्य स्मार्टफोन निर्माता भी अपने अपकमिंग फोन में हाई एनर्जी डेंसिटी वाले बैटरी पैक पेश करने पर विचार कर रहे हैं।

Xiaomi के मुख्य प्रतिद्वंद्वी OnePlus, Vivo और Oppo भी बड़ी बैटरी वाले हैंडसेट पर लगातार काम कर रहे हैं। Vivo ने हाल ही में कंफर्म किया है कि उसकी V20 सीरीज 6,500mAh बैटरी के साथ आएगी। वहीं, Realme GT 7 Pro को चीन में 6,500mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। हालांकि, 9mm बॉडी में 7,500mAh बैटरी को फिट किया जाना Xiaomi के लिए एक बड़ी उपलब्धी होगी और वहां से हम स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बड़ी बैटरी वाले डिवाइस का ट्रेंड शुरू होने की उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Redmi, Xiaomi Big Battery Phones
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.