Redmi Note 9 भारत में 20 जुलाई को होगा लॉन्च

Redmi India ने इस बार वही टीज़र इमेज का इस्तेमाल किया है जो हफ्ते भर पहले ज़ारी किए गए टीज़र का हिस्सा था। लेकिन इस बार लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया गया है।

Redmi Note 9 भारत में 20 जुलाई को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है
  • Redmi Note 9 है चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन
  • Redmi Note 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है
विज्ञापन
Redmi Note 9 को भारत में 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी Xiaomi ने सोमवार को दी। अभी कुछ दिन पहले ही शाओमी ने बताया था कि वह इस फोन को भारत में लॉन्च करने वाली है। अब रेडमी नोट 9 के लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया गया है। पुराने टीज़र की तरह इस बार फिर कंपनी ने यह साफ-साफ नहीं कहा है कि वह रेडमी नोट 9 को लॉन्च करने वाली है। टीज़र इमेज में “9”, “Redmi” और “Note” की ब्रांडिंग से फोन के नाम की ओर इशारा मिलता है। इस फोन को ग्लोबल मार्केट में अप्रैल महीने के अंत में लॉन्च किया गया था।

Redmi India ने इस बार वही टीज़र इमेज का इस्तेमाल किया है जो हफ्ते भर पहले ज़ारी किए गए टीज़र का हिस्सा था। लेकिन इस बार लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया गया है। Redmi Note 9 को भारत में 20 जुलाई में दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि हैंडसेट लॉन्च के लिए वह कोई इवेंट आयोजित करेगी या नहीं। Xiaomi ने अभी तक फोन की कीमत को लेकर कुछ नहीं कहा है। इच्छुक ग्राहकों के लिए रेडमी नोट 9 की अलग वेबसाइट पर 'नोटिफाई मी' बटन आ गया है।

इसके अलावा रेडमी नोट 9 के भारतीय मॉडल का मॉडल नंबर M2003J15SI है, जिसका इस्तेमाल वाई-फाई एलायंस लिस्टिंग में हुआ था।
 

Redmi Note 9 specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी और 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

रेडमी नोट 9 सीरीज़ के बाकी फोन की तरह इसमें भी क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसके वर्गाकार मॉड्यूल में जगह मिली है। यहां पर 48 मेगापिक्सल का  Samsung GM1 प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.79 लेंस के साथ। यहां पर 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है, अल्ट्रा-वाइड-एंगल एफ/ 2.2 लेंस के साथ। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi ने रिटेल बॉक्स में 22.5 वॉट फास्ट चार्जर दिया है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी, इंफ्रारेड ब्लास्टर, जीपीएस और ए-जीपीएस शामिल हैं। पिछले हिस्से पर दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर क्वाड कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मौज़ूद है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  3. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  4. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  6. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  7. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  8. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  9. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  10. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »