Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर वाला सबसे पहला स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करेगी यह कंपनी! Xiaomi, Oneplus, iQoo? जानें

Xiaomi 15 : शाओमी के बाद OnePlus 13 और iQoo 13 स्‍मार्टफोन्‍स को ‘स्नैपड्रैगन 8 जेन 4’ के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2024 16:17 IST
ख़ास बातें
  • Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट इस साल होगा लॉन्‍च
  • Xiaomi 15 सीरीज में सबसे पहले मिलेगा यह प्रोसेसर
  • फ‍िर OnePlus 13 और iQoo 13 स्‍मार्टफोन्‍स में आ सकता है

Xiaomi 15 को सबसे पहले चीन में लाए जाने की संभावना है।

स्‍मार्टफोन्‍स के लिए प्रोसेसर बनाने वाली क्‍वॉलकॉम (Qualcomm) का नया चिपसेट Snapdragon 8 Gen 4 इस साल की आखिरी त‍िमाही में पेश किया जा सकता है। इस फ्लैगशिप प्रोसेसर को अपनी प्रीमियम डिवाइसेज में लगाने के लिए स्‍मार्टफोन कंपनियों ने कमर कस ली है। हालांकि शाओमी (Xiaomi) पहली कंपनी होगी जिसके अपकमिंग फोन्‍स में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर दिए जाने की उम्‍मीद है। Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro पहले स्‍मार्टफोन्‍स हो सकते हैं, जिनमें नया पावरफुल स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर होगा।  

टिप्‍सटर योगेश बरार (@heyitsyogesh) ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर यह दावा किया है। उनका कहना है कि Xiaomi ‘स्नैपड्रैगन 8 जेन 4' प्रोसेसर से पावर्ड फोन पेश करने वाला पहला ब्रैंड होगा। बरार ने कहा कि शाओमी के पास नए चिपसेट के लिए "एक्‍सक्‍लूसिव फर्स्‍ट लॉन्‍च राइट्स" हैं। उन्‍होंने बताया कि Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro नए 8 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आने वाले पहले स्‍मार्टफोन होंगे। 
Advertisement

बरार का कहना है कि उसके बाद OnePlus 13 और iQoo 13 स्‍मार्टफोन्‍स को ‘स्नैपड्रैगन 8 जेन 4' के साथ लॉन्च किया जा सकता है। खास यह है कि पिछले साल आई Xiaomi 14 सीरीज ऐसी पहली स्‍मार्टफोन सीरीज थी, जिसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया था। Xiaomi 15 को सबसे पहले चीन में लाए जाने की संभावना है। उसके बाद इसे ग्‍लोबल मार्केट्स में पेश किया जाएगा। 

हाल ही में चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर एक पोस्‍ट में टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने Xiaomi 15 सीरीज की डिटेल्‍स का खुलासा किया था। लीक में कहा गया था कि Xiaomi 15 सीरीज को इस महीने इंटरनल टेस्टिंग के लिए लाया जा सकता है। फोन का बड़े पैमाने पर प्रोडक्‍शन सितंबर में शुरू होने की उम्‍मीद है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि नई शाओमी स्‍मार्टफोन सीरीज में एक नए पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा को शामिल किया जाएगा। इसमें अल्‍ट्रासॉनिक इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। 
Advertisement

Xiaomi 15 सीरीज के फोन दो स्‍क्रीन साइजेज में आएंगे। स्‍टैंडर्ड मॉडल में 6.36 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले हो सकता है। प्रो-मॉड में थोड़ा बड़ा डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। ये 2K रेजॉलूशन तक सपोर्ट कर सकते हैं। 
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact form factor and aesthetics
  • Excellent camera setup
  • Top-notch performance
  • Excellent display
  • Bad
  • Bloatware apps
  • Selfie camera is inconsistent in low-light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4610 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1200x2670 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  5. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  3. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  8. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  9. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  10. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.