Redmi बना अलग ब्रांड, 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला Redmi फोन होगा 10 जनवरी को लॉन्च

Xiaomi ने ऐलान किया है कि Redmi अब तक स्वत्रंत ब्रांड होगा। कंपनी का कहना है कि शाओमी, ज़्यादा प्रीमियम मी ब्रांड है। इसी पोस्ट में Xiaomi के सीईओ ली जून ने खुलासा किया है कि अगला रेडमी डिवाइस 10 जनवरी को लॉन्च होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 जनवरी 2019 17:45 IST
ख़ास बातें
  • रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी रेडमी प्रो 2 में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा
  • शाओमी रेडमी प्रो हैंडसेट का अपग्रेड होगा यह फोन
  • शाओमी से अलग हुआ रेडमी ब्रांड
Xiaomi ने ऐलान किया है कि Redmi अब तक स्वत्रंत ब्रांड होगा। कंपनी का कहना है कि शाओमी, ज़्यादा प्रीमियम मी ब्रांड है। इसी पोस्ट में Xiaomi के सीईओ ली जून ने खुलासा किया है कि अगला रेडमी डिवाइस 10 जनवरी को लॉन्च होगा। टीज़र में बताया गया है कि यह 48 मेगापिक्सल वाले कैमरे से लैस होगा। याद रहे कि शाओमी के प्रेसिडेंट लिन बिन ने 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन को जनवरी में लॉन्च करने की जानकारी दी थी। इस दौरान कई रिपोर्ट में इस फोन के रेडमी सीरीज़ का हिस्सा होने की बात की गई थी। कंपनी ने खुलासा किया है कि रेडमी ब्रांड का अगला डिवाइस 10 जनवरी को चीन में लॉन्च होगा। कंपनी ने इशारों में बताया है कि यह 48 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आएगा।

शाओमी के सीईओ ली जून ने वीबो पर ऐलान किया कि नए रेडमी डिवाइस को चीन में 10 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने एक नया लोगो भी जारी किया। कंपनी ने रेडमी लॉन्च इवेंट के ब्योरे के साथ एक पोस्टर ज़ारी किया है। इसी पोस्टर के मध्य में Redmi ब्रांड का लोगो है। लोगो की छाया से साफ हो जाता है कि यह डिवाइस 48 मेगापिक्सल के कैमरा के साथ आएगा। इवेंट चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित होगा।

जून ने अपने वीबो पोस्ट में कहा कि यह रेडमी ब्रांड का फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। एक यूज़र के कमेंट पर जून ने प्रतिक्रिया देकर रेडमी ब्रांड को स्वत्रंत बनाने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि रेडमी सीरीज़ का आकर्षण किफायती दाम में दमदार परफॉर्मेंस वाला हैंडसेट हैं। यह ई-कॉमर्स साइट के लिए बना है। वहीं, शाओमी मी सीरीज़ मिड-रेंज और फ्लैगशिप हैंडसेट के लिए जाना जाता है। हम ऐसे में नए रेडमी स्मार्टफोन की कीमत और आक्रामक होने की उम्मीद कर सकते हैं।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी रेडमी प्रो 2 में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा। Redmi Pro 2 मॉडल ही 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ आएगा। इसी के आधार पर दावा किया गया है कि यह फोन Snapdragon 675 प्रोसेसर के साथ आएगा, क्योंकि यह अब कैमरा केंद्रित स्मार्टफोन का हिस्सा रहा है।

याद रहे कि शाओमी रेडमी प्रो हैंडसेट को चीन में जुलाई 2016 में लॉन्च किया गया था। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने वाला कंपनी का पहला फोन था। इसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। Redmi Pro में डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स25 प्रोसेसर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi Pro 2
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.