Xiaomi MIUI 7 होगा 13 अगस्त को लॉन्च

Xiaomi MIUI 7 होगा 13 अगस्त को लॉन्च
विज्ञापन
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) 13 अगस्त को एक इवेंट करने वाली है। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी चीन में होने वाले इस इवेंट में अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ कस्टमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 7 को लॉन्च करेगी।

लॉन्च इवेंट की जानकारी देते हुए कंपनी के MIUI फोरम पर लिखा गया है, "Xiaomi के नए प्रोडक्ट का लॉन्च इवेंट 13 अगस्त 2015 को होगा, और MIUI 7 को लॉन्च किया जाना तय है।" यह लॉन्च इवेंट चीन नेशनल कनवेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

वैसे कंपनी का इनवाइट नए स्मार्टफोन लॉन्च की ओर सीधे तौर से इशारा तो नहीं कर रहा, लेकिन 'प्रोडक्ट लॉन्च' का जिक्र नए फ्लैगशिप डिवाइस के लॉन्च की संभावनाओं को प्रबल जरूर करता है। गौरतलब है कि शाओमी एमआई 4 (Xiaomi Mi 4) को पिछले साल जुलाई में MIUI 6 के साथ लॉन्च कया गया था। ऐसे में हम उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी अपने नए फ्लैगशिप डिवाइस के साथ नया कस्टमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम भी लॉन्च करे।

अब तक शाओमी एमआई 5 (Xiaomi Mi 5) के स्पेसिफिकेशन कई बार लीक हो चुके हैं। कुछ रिपोर्ट में तो हैंडसेट की कीमत का भी खुलासा हुआ है। शुरुआती लीक के मुताबिक, Mi 5 की कीमत CNY 2,399 (करीब 24,500 रुपये) होगी।

दावा किया गया है कि हैंडसेट में 5.2 इंच का QHD (1440x2560 pixels) एलसीडी डिस्प्ले होगा और इसपर Corning Gorilla Glass 4 का प्रोटेक्शन भी रहेगा। Mi 5 में Snapdragon 810 प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की संभावना है। कहा गया है कि स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »