शाओमी मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में नहीं लेगी हिस्सा, मी 6 के लिए अभी और इंतज़ार

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 27 जनवरी 2017 13:33 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी ने इस इवेंट में हिस्सा नहीं लेने की पुष्टि की है
  • हिस्सा नहीं लेने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है
  • मी 6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च होने में अभी और देरी होगी
मोबाइल इंडस्ट्री के सबसे बड़े सालाना इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में दो बड़ी कंपनियां हिस्सा नहीं लेंगी। सैमसंग के बाद शाओमी ने जानकारी दी है कि वह इवेंट में नहीं आएगी। यह जानकारी एक रिपोर्ट में आई है।

टेकक्रंच की रिपोर्ट में कहा गया है कि शाओमी ने इस इवेंट में हिस्सा नहीं लेने की पुष्टि की है। कंपनी ने इवेंट में हिस्सा नहीं लेने की वजह का खुलासा नहीं किया है। इसका मतलब है कि शाओमी मी 6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च होने में अभी और देरी होगी।
Advertisement

याद दिला दें कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के फ्लैगशिप शाओमी मी 5 की झलक एमडब्ल्यूसी 2016 ट्रेड शो में देखने को मिली थी। कंपनी ने इस दौरान पूरे साल की योजना के बारे में भी कुछ मीडिया हाउस से चर्चा की थी।

फ्लैगशिप शाओमी मी 5 के अपग्रेड शाओमी मी 6 को 2017 की पहली छमाही में पेश किए जाने की उम्मीद है। शुरुआती लीक के आधार पर कहा जा सकता है कि शाओमी मी 6 के दो वर्ज़न लॉन्च किए जाएंगे। एक फ्लैट स्क्रीन से लैस होगा और दूसरे वेरिएंट में डुअल-कर्व्ड स्क्रीन होगा जिसे मी 6 प्रो के नाम से जाना जाएगा। शाओमी मी 6 में 4 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का दावा किया गया है। वहीं, मी 6 प्रो में 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज होने की जानकारी मिली है। एक ताज़ा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मी 6 के एक वेरिएंट में फिज़िकल होम बटन होगा जो फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। मी 6 स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत डुअल कैमरा सेटअप है। कीमत की बात करें तो मी 6 के शुरुआती मॉडल की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) होगी। वहीं, डुअल-कर्व्ड डिस्प्ले 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) में मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, MWC, MWC 2017, Mobiles, Samsung, Xiaomi Mi 6
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.