Redmi K30S Extreme Commemorative Edition फोन 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च

Redmi K30S Extreme Commemorative Edition का लॉन्च इवेंट स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे) शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2020 17:10 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K30S में मौजूद होगा नए डिज़ाइन का कैमरा सेटअप
  • रेडमी के30एस की कीमत Redmi K30 Ultra से कम हो सकती है
  • रेडमी के30एस में मिल सकता है 6.67 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले

पोस्टर के अनुसार, यह फोन ब्लैक एंड ग्रे ग्रेडिएंट फिनिश में आएगा

Redmi K30S Extreme Commemorative Edition चीन में कल यानी 27 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च इवेंट स्थानिय समयानुसार दोपहर 12 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे) शुरू किया जाएगा। लॉन्च इवेंट की आधिकारिक पुष्टि Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने की है, उन्होंने पुष्टि करते हुए एक टीज़र पोस्टर भी साझा किया है जिसमें रेडमी के30एस एक्सट्रीम कॉमनोरेटिव एडिशन का बैक पैनल देखा जा सकता है, जहां ट्रिपल रियर कैमरा स्थित है। टीज़र के अनुसार, यह फोन ब्लैक एंड ग्रे ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा। यह नया मॉडल मार्केट में Redmi K30 5G, Redmi K30 Pro और Redmi K30 Ultra लाइनअप के साथ स्थित होगा।  
 

Redmi K30S Extreme Commemorative Edition launch details, expected price

Weibing ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर Redmi K30S Extreme Commemorative Edition के लॉन्च इवेंट की जानकारी दी है, जिसके अनुसार यह लॉन्च इवेंट स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे) शुरू किया जाएगा। आपको बता दें, पहले भी लीक में सामने आया था कि रेडमी के30एस स्मार्टफोन 27 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

Weibing ने पोस्टर साझा करते हुए संकेत दिए कि यह फोन ब्लैक और सिल्वर ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में आयतकार रियर कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है, जिसमें तीन सेंसर, लाइट सेंसर और फ्लैश मौजूद है। मॉड्यूल से यह भी खुलासा होता है कि फोन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आएगा। रेडमी के30एस फोन को लेकर सामने आ चुकी रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन Mi 10T का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा।

रेडमी के प्रोडक्ट डायरेक्टर Wang Teng Thomas ने कथित रूप से संकेत दिए हैं कि इस मॉडल की कीमत CNY 2,500 (लगभग 27,600 रुपये) होगी। Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक, थॉमस ने ब्लॉग पोस्ट रिशेयर करते हुए उल्लेखित कीमत की जानकारी दी। फिलहाल, फोन की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन पहले सामने आ चुकी रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि इसकी कीमत Redmi K30 Ultra से कम होगी।
Advertisement
 

Redmi K30S specifications (expected)

TENAA लिस्टिंग के अनुसार, रेडमी के30एस में 6.67 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया जाएगा। वहीं यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर व 2.84GHz से लैस होगा। इससे माना जा रहा है कि फोन में स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया जाएगा, जिसके साथ  12 जीबी तक रैम व 512 जीबी तक स्टोरेज विकल्प मिलेगा।

फोटोग्राफी की बात करें, तो रेडमी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। रेडमी फोन की बैटरी 4,900 एमएएच की होगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
संबंधित ख़बरें
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  3. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  10. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.