Xiaomi का Redmi 9i स्मार्टफोन भारत में 15 सितंबर को होगा लॉन्च

Xiaomi ने ट्विटर पर ऐलान किया कि Redmi 9i को भारत में 15 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन शाओमी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। जानकारी मिली है कि फोन में 4 जीबी रैम और वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले होगा।

Xiaomi का Redmi 9i स्मार्टफोन भारत में 15 सितंबर को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • रेडमी 9आई स्मार्टफोन बड़े डिस्प्ले के साथ आएगा
  • शुरुआती कीमत 10,000 रुपये से कम होनी चाहिए
  • इसके अलावा रेडमी 9आई MIUI 12 पर चलेगा
विज्ञापन
Redmi 9i को भारत में 15 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। भारतीय मार्केट में यह Xiaomi ने रेडमी 9 परिवार का चौथा हैंडसेट होगा। इससे पहले Redmi 9, Redmi 9A और Redmi 9 Prime को पेश किया जा चुका है। शाओमी ने पुष्टि की है कि रेडमी 9आई हैंडसेट मी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर बिकेगा। टीज़र के मुताबिक, यह फोन 4 जीबी रैम और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आएगा। रेडमी 9 सीरीज़ के बाकी दो फोन में भी यह फीचर है। इसके अलावा स्मार्टफोन MIUI 12 सॉफ्टवेयर पर चलेगा।

Xiaomi ने ट्विटर पर ऐलान किया कि Redmi 9i को भारत में 15 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन शाओमी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। जानकारी मिली है कि फोन में 4 जीबी रैम और वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले होगा। शाओमी की वेबसाइट पर रेडमी 9आई के फीचर बताते हुए एक अलग पेज को लाइव किया गया है। यह फोन 3.5 एमएम ऑडियो जैक सपोर्ट के साथ आएगा। फिज़िकल बटन स्क्रीन की दायीं ओर होंगे। पेज से रेडमी 9आई के ब्लू कलर वेरिएंट के बारे में पता चला है। लेकिन इस फोन के और कलर वेरिएंट होने की उम्मीद है।

जानकारी दी गई है कि रेडमी 9आई स्मार्टफोन बड़े डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट होगा। स्मार्टफोन में कई गेमिंग वाले फीचर हो सकते हैं। इसके अलावा बड़ी बैटरी दिए जाने का भी टीज़र है। इसके अलावा रेडमी 9आई MIUI 12 पर चलेगा। इसके अलावा रेडमी 9आई के किसी अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। नए फोन की कीमत Redmi 9, Redmi 9A और Redmi 9 Prime के दाम के आसपास होनी चाहिए। यानी शुरुआती कीमत 10,000 रुपये से कम होनी चाहिए।

Redmi 9i के स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। उम्मीद है कि Xiaomi अगले हफ्ते आधिकारिक कीमत से भी पर्दा उठा लेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »