Mi 11 Ultra भारत में 23 अप्रैल को होगा लॉन्च, Xiaomi ने किया खुलासा

मी 11 अल्ट्रा को चीन में लॉन्च किया जा चुका है, जो कि तीन कॉन्फिग्रेशन में आया है। Mi 11 Ultra के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 5,999 (लगभग 66,400 रुपये) से शुरू होकर CNY 6,999 (लगभग 77,500 रुपये) तक जाती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2021 16:58 IST
ख़ास बातें
  • Mi 11 Ultra के बैक पैनल पर मौजूद है सेकेंडरी डिस्प्ले
  • मी 11 अल्ट्रा में दिया गया है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है फोन

Mi 11 Ultra फोन के पिछले हिस्से पर दी गई है 1.1 इंच एमोलेड डिस्प्ले

Mi 11 Ultra स्मार्टफोन को पिछले ही दिनों चीन में लॉन्च किया गया था, जिसके कुछ दिन बाद ही अब फोन की भारत लॉन्च की जानकारी सामने आ गई है। Xiaomi India का कहना है कि मी 11 अल्ट्रा स्मार्टफोन 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। फोन के प्रमुख फीचर्स के लिए एक समर्पित पेज भी पब्लिश किया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए Notify Me का बटन भी लाइव कर दिया गया है। मी 11 अल्ट्रा स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें 120x डिजिटल ज़ूम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है। घुमावदार किनारो वाले ई4 एमोलेड डिस्प्ले के अलावा, फोन के पिछले हिस्से पर एक सेकेंडरी टच डिस्प्ले भी दी गई है जिसमें आप समय व अन्य नोटिफिकेशन की जानकारी देख सकते हैं।
 

Mi 11 Ultra India launch details, expected price

Xiaomi ने कंफर्म किया है कि Mi 11 Ultra ‘Superphone' को भारतीय मार्केट में 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए मीडिया को ‘save the date' ईमेल भेजना शुरू कर दिया है। इसके अलावा लॉन्च से पहले वेबसाइट पर इसके लिए एक पेज को भी लाइव किया गया है। ‘Notify Me' भी लाइव हुआ है, जिसके माध्यम से स्मार्टफोन खरीदने के इच्छुक ग्राहक फोन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया मी 11 अल्ट्रा स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया जा चुका है, जो कि तीन कॉन्फिग्रेशन में आया है। Mi 11 Ultra के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 5,999 (लगभग 66,400 रुपये) है, जबकि इसके 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 6,499 (लगभग 72,000 रुपये) है और टॉप-ऑफ-द-लाइन 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 6,999 (लगभग 77,500 रुपये) है। इम्पोर्ट ड्यूटी की वजह से अनुमान लगाया जा सकता है कि भारत में मी 11 अल्ट्रा की कीमत चीन से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
 

Mi 11 Ultra specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो डुअल-सिम (नैनो) मी 11 अल्ट्रा फोन Android 11 आधारित MIUI 12 पर चलता है और इसमें 6.81-इंच का 2K WQHD+ (3,200× 1,440 पिक्सल) ई4 एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 551पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस प्रोटेक्शन से लैस है। फोन में  HDR10+ और Dolby Vision के साथ DisplayMate की A+ रेटिंग दी गई है। फोन में इसके अलावा 1.1 इंच (126x294 पिक्सल) एमोलेड सेकेंडरी टच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ऑलवेज़ ऑन मोड व 450 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस दी गई है। सेकेंडरी डिस्प्ले का उद्देश्य यूज़र को रियर कैमरे का इस्तेमाल करते हुए सेल्फी लेने के लिए प्रेरित करना है। इसस डिस्प्ले में नोटिफिकेशन, बैटरी लेवल और वैदर अलर्ट जैसी जानकारियां भी प्राप्त होती हैं। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस आता है, जिसे Adreno 660 जीपीयू, 12GB तक LPDDR5 रैम और 512 UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए मी 11 अल्ट्रा फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल Samsung GN2 का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। इसके साथ दो 48 मेगापिक्सल के Sony IMX586 अल्ट्रा-वाइड-एंगल और टेली-मैक्रो कैमरा सेंसर्स शामिल हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 67वॉट वायर्ड के साथ-साथ वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट व 10 वॉट रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। मी 11 सीरीज़ का टॉप-ऑफ-द-लाइन फोन IP68 डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंस बिल्ड से लैस है। कनेक्टिविटी विकल्प में 5जी, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन में Harman Kardon स्टीरियो स्पीकर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164.3x74.6X8.8mm और भार 225 ग्राम है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Striking display
  • Powerful SoC
  • Competent cameras
  • All-day battery life
  • Competitive pricing
  • Bad
  • Minor software bugs
  • Top-heavy design is not for everyone
  • Inconsistent fingerprint sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.81 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  3. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  8. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  2. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  4. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  5. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  6. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  9. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  10. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.