MIUI 12.5 ग्लोबली 8 फरवरी को होगा लॉन्च, Xiaomi ने किया ऐलान

Redmi K20, Redmi K20 Pro, Redmi K30, Redmi K30 Pro, Mi 10, Mi 10 Pro, Redmi Note 7 और Redmi Note 9 वह सभी योग्य मॉडल्स हैं, जिन्हें चीन में MIUI 12.5 अपडेट प्राप्त हुआ।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 जनवरी 2021 18:39 IST
ख़ास बातें
  • MIUI 12.5 की ग्लोबल लॉन्च तारीख का हुआ ऐलान
  • चीन में MIUI 12.5 दिसंबर में हुआ था लॉन्च
  • MIUI 12.5 के साथ आने वाले प्रमुख फीचर्स में से एक MIUI + है

MIUI 12.5 का ग्लोबल लॉन्च इवेंट ऑनलाइन होगा स्ट्रीम

MIUI 12.5 का ग्लोबल लॉन्च 8 फरवरी को तय किया गया है, जिसकी घोषणा खुद Xiaomi ने सोशल मीडिया के जरिए की है। चीनी कंपनी इस लॉन्च इवेंट को फेसबुक पर लाइवस्ट्रीम करेगी। MIUI 12.5 ग्लोबल रिलीज़ के अलावा, शाओमी इस इवेंट में Mi 11 फ्लैगशिप को भी ग्लोबली पेश कर सकती है। एमआईयूआई 12.5 को चीनी यूज़र्स के लिए दिसबंर में ज़ारी किया गया था। शाओमी की लेटेस्ट कस्टम इंटरफेस MIUI 12 का अपग्रेड वर्ज़न होगा। इस में मौजूदा MIUI वर्ज़न के मुकाबले कई सुधार मौजूद होंगे।

Xiaomi ने 8 फरवरी को MIUI 12.5 के ग्लोबली लॉन्च की जानकारी फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है। हालांकि, इस पोस्ट में MIUI के अलावा किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि कंपनी इस वर्चुअल लॉन्च इवेंट में Mi 11 को भी ग्लोबली पेश कर सकती है। यह ध्यान देने योग्य बात है कि कंपनी ने चीन में पिछले महीने Mi 11 के लॉन्च के साथ MIUI 12.5 की घोषणा की थी।
Advertisement

MIUI 12.5 का ग्लोबल रिलीज़ चीनी मार्केट में पेश किए जा चुके MIUI 12.5 से ज्यादा अलग नहीं हो सकता। जिसका मतलब यह है कि लेटेस्ट एमआईयूआई अपडेट क्लिपबोर्ड प्रोटेक्शन, फ्लोटिंग विंडो, अप्रोक्सिमेट लोकेशन शेयरिंग और सैंडबॉक्स सपोर्ट जैसे फीचर्स लेकर आने वाला है।

MIUI 12.5 के साथ आने वाले प्रमुख फीचर्स में से एक MIUI + है। यह Microsoft के Your Phone ऐप की तरह काम करता है, जिसमें वह यूज़र्स अपने शाओमी फोन को विंडो पीसी के साथ इंटीग्रेड करके नोटिफिकेशन, मैसेज व फोटोज़ को सीधे कम्प्यूटर स्क्रीन पर एक्सेस कर सकते हैं। यही नहीं, इसके द्वारा आप फोन के क्लिपबोर्ड डेटा और इसके कुछ इंस्टॉल किए गए ऐप को कनेक्टेड कम्प्यूटर पर भी एक्सेस कर सकते हैं।
Advertisement
 
Xiaomi ने फिलहाल उन स्मार्टफोन की जानकारी साफ नहीं की है, जिन्हें MIUI 12.5 ग्लोबल स्टेबल अपडेट प्राप्त होने वाला है। इसके अलावा, कंपनी ने 2019 में MIUI ग्लोबल बीटा ROM टेस्टिंग प्रोग्राम खत्म कर दिया था, ऐसे में लेटेस्ट अपडेट को यूज़र्स तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है।
Advertisement

हालांकि, Redmi K20, Redmi K20 Pro, Redmi K30, Redmi K30 Pro, Mi 10, Mi 10 Pro, Redmi Note 7 और Redmi Note 9 वह सभी योग्य मॉडल्स हैं, जिन्हें चीन में MIUI 12.5 अपडेट प्राप्त हुआ।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MIUI, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.