Redmi 9 को भारत लाए जाने के मिले संकेत, हो सकता है Redmi 9C या Redmi 9A का रीब्रांडेड वर्ज़न

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi भारत में Redmi 9 को Redmi 9 Prime के रूप में लॉन्च कर चुकी है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 19 अगस्त 2020 14:20 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9C फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस
  • Redmi 9A में मौजूद है सिंगल रियर कैमरा
  • दोनों ही फोन 5 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस हैं

Xiaomi India के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर दी जानकारी

Redmi 9A या फिर Redmi 9C को भारत में Redmi 9 के रूप में पेश किया जा सकता है। Xiaomi India के प्रमुख मनु कुमार जैन ने बुधवार को नए प्रोडक्ट की जानकारी दी, जिसका मोनिकर 9 है। हालांकि, जैन ने असल प्रोडक्ट का खुलासा फिलहाल नहीं किया है, संभावना है कि आगामी फोन रेडमी 9 ब्रांडिंग के तहत शाओमी रेडमी 9ए या फिर रेडमी 9सी हो सकता है। आपको बता दें, चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी भारत में रेडमी 9 को Redmi 9 Prime के रूप में लॉन्च कर चुकी है। याद दिला दें, रेडमी 9ए और रेडमी 9सी को जून में मलेशिया में लॉन्च किया गया था।  

मनु कुमार जैन ने बुधवार को ट्वीट करते हुए Redmi 9 के आने की जानकारी दी। जैन ने अपने ट्वीट में 9 मोनिकर की बात कही है, जिसके तहत Xiaomi ने इस साल विभिन्न स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। उन्होंने इस ट्वीट में अपने फॉलोवर्स से पूछा है कि आगे क्या होगा? इससे साफ इशारा मिला है कि कंपनी आगे रेडमी 9 लॉन्च करने की तैयारी में है। शाओमी देश में रेडमी 9 को रेडमी 9 प्राइम के रूप में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। काफी संभावना है कि हम देश में रेडमी 9ए या फिर रेडमी 9सी को रेडमी 9 के रूप में देख सकते हैं।
Advertisement
 

फिलहाल, लॉन्च तारीख को लेकर कोई जानकारी साफ नहीं की गई। माना जा रहा है कि फोन को अगले महीने सितंबर के पहले हफ्ते में पेश किया जा सकता है।
 

Redmi 9A, Redmi 9C price

दोनों ही डिवाइस मलेशिया में लॉन्च किए जा चुके हैं, जहां रेडमी 9ए हैंडसेट के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट का दाम RM 359 (करीब 6,300 रुपये) है। यह मिडनाइट ग्रे, पीकॉक ग्रीन और ट्वाइलाइट ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। दूसरी तरफ, Redmi 9C हैंडसेट के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को RM 429 (करीब 7,500 रुपये) में बेचा जाएगा। यह फोन मिडनाइट ग्रे, सनराइज़ ऑरेंज और ट्वाइलाइट ब्लू रंग में उपलब्ध है। माना जा रहा है कि इसकी भारतीय कीमत भी इसी के आसपास होगी।
Advertisement
 

Redmi 9A, Redmi 9C specifications

दोनों ही फोन डुअल-सिम को सपोर्ट करते हैं, जो कि एंड्रॉयड 10 पर आधारित मीयूआई11 पर चलते हैं। दोनों ही फोन में 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है, जिसका 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। हालांकि, रेडमी 9सी फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है, जबकि रेडमी 9ए फोन में मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर दिया गया है। रेडमी 9सी में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है, लेकिन रेडमी 9ए में सिंगल रियर कैमरा ही दिया गया है। दोनों ही फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा दोनों ही फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  4. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  5. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.