Xiaomi ने ज़ारी किया टीज़र, 28 जून को लॉन्च हो सकता है नया स्मार्टफोन

Xiaomi की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए वीडियो की मानें तो कंपनी 28 जून को एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। स्मार्टफोन को लेकर कयास हैं कि कंपनी Xiaomi Mi A2 या Mi Max 3 से पर्दा उठा सकती है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 27 जून 2018 18:47 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी Xiaomi Mi A2 या Mi Max 3 से पर्दा उठा सकती है
  • संभव है कि कंपनी Xiaomi Mi 6X के Hatsune Miku एडिशन को लॉन्च करे
  • इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने 20 सेकेंड का वीडियो क्लिप पोस्ट किया है
Xiaomi की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए वीडियो की मानें तो कंपनी 28 जून को एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। स्मार्टफोन को लेकर कयास हैं कि कंपनी Xiaomi Mi A2 या Mi Max 3 से पर्दा उठा सकती है। संभव है कि कंपनी Xiaomi Mi 6X के Hatsune Miku एडिशन को लॉन्च करे। बता दें कि शाओमी मी ए2 कंपनी द्वारा अप्रैल महीने में चीनी मार्केट में लॉन्च किए गए Xiaomi Mi 6X का ग्लोबल वेरिएंट होगा जो एंड्रॉयड वन प्लेटफॉर्म पर चलेगा। चीन की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने 20 सेकेंड का वीडियो क्लिप पोस्ट किया है जो जल्द ही एक हैंडसेट लॉन्च की ओर इशारा करता है। इसके अतिरिक्त Xiaomi ने यह भी ऐलान किया कि कंपनी ने लॉन्च के 17 दिनों के अंदर मी बैंड 3 के 10 लाख से ज़्यादा यूनिट बेचे हैं। इसके अलावा Mi Band 3 एक्सप्लोरर एडिशन की इंटरनेट पर झलक मिली है जो पारदर्शी रिस्ट बैंड से लैस है।

आइए सबसे पहले आधिकारिक टीज़र की बात करते हैं। 20 सेकेंड के वीडियो में मी होम ऑफालाइन स्टोर को दिखाया गया है। इसके बाद स्टोर में अंधेरे में स्मार्टफोन का बॉक्स शेल्फ पर गिरते हुए दिखाया गया है। इसके बाद फोन की स्क्रीन पर चीनी भाषा में कुछ लिखा गया है जिसका अर्थ है "A gift from the future"। इसके बारे में 28 जून को खुलासा करने की बात की गई है।

ऐसा प्रतीत होता है कि इस दिन मी 6एक्स के Hatsune Miku एडिशन को लॉन्च किया जा सकता है। खासकर तब जब टीज़र में हरे रंग की झलक मिलती है और साथ में भविष्य के गिफ्ट की बात सामने आती है। वर्चुअल पॉप स्टार से प्रेरित इस स्मार्टफोन एडिशन के बारे में पहले भी इंटरनेट पर जानकारी लीक हो चुकी है। इसकी कीमत करीब 21,800 रुपये होने का दावा किया गया था।
 

शाओमी ने मी ए2 को लेकर कुछ नहीं कहा है। बड़े बॉक्स को लेकर कयास हैं कि यह Mi Max 3 हो सकता है जो कुछ दिनों से सुर्खियों का हिस्सा रहा है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi Max 3 मीयूआई 10, 6.9 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज के साथ आएगा।
Advertisement

शाओमी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फिटनेस बैंड Mi Band 3 को चीन में उतारा था। इसकी कीमत 169 चीनी युआन (करीब 1,800 रुपये) है। शाओमी के सीईओ ली जून ने जानकारी दी है कि इस फिटनेस बैंड को ग्राहकों ने खासा पसंद किया है। उन्होंने वीबो के ज़रिए बताया कि मार्केट में उपलब्ध कराए जाने के 17 दिनों के अंदर Mi Band 3 के 10 लाख से ज़्यादा यूनिट बिके हैं।
Advertisement

इसके अतिरिक्त, मी बैंड 3 के एक्सप्लोरर एडिशन के बारे में जानकारी सामने आई है। यह पारदर्शी रिस्ट स्ट्रैप के साथ आता है और इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value-for-money
  • Good camera performance
  • Bad
  • Below-average battery life
  • Non-expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi Band 3, Xiaomi Mi Max 3, Mi 6X Hatsune Miku edition
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  4. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  5. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  6. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  7. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  8. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  9. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  10. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.