Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट

इंटरनेशनल स्मार्टफोन मार्केट में कंपनी का तीसरा स्थान है। दूसरी तिमाही में शाओमी ने लगभग 3.12 करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट की है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 26.3 प्रतिशत की गिरावट है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अगस्त 2026 23:22 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi के रेवेन्यू में स्मार्टफोन्स की सबसे अधिक हिस्सेदारी है
  • चीन की इस कंपनी को स्मार्टफोन्स से CNY 42.1 अरब का रेवेन्यू मिला है
  • इंटरनेशनल स्मार्टफोन मार्केट में शाओमी का तीसरा स्थान है

दूसरी तिमाही में चीन की इस कंपनी ने लगभग 3.12 करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट की है

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Xiaomi का मौजूदा वर्ष की दूसरी तिमाही में रेवेन्यू लगभग 16.2 अरब डॉलर का रहा है। स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली शाओमी का दूसरी तिमाही में ग्रॉस प्रॉफिट मार्जिन लगभग 19.8 प्रतिशत और एडजस्टेड नेट प्रॉफिट लगभग 91.9 करोड़ डॉलर का है। हालांकि, पिछली तिमाही में कंपनी की स्मार्टफोन की सेल्स में बड़ी गिरावट हुई है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Xiaomi के रेवेन्यू में स्मार्टफोन्स और AIoT डिवाइसेज की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। इस डिविजन से कंपनी को लगभग CNY 84 अरब का रेवेन्यू मिला है। शाओमी की इस डिविजन का ग्रॉस प्रॉफिट मार्जिन लगभग 20 प्रतिशत का है। पिछली तिमाही में कंपनी की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ( EV) डिविजन को लॉस हुआ है। 

कंपनी को स्मार्टफोन्स से CNY 42.1 अरब का रेवेन्यू मिला है। दूसरी तिमाही में शाओमी के स्मार्टफोन्स का एवरेज सेलिंग प्राइस (ASP) लगभग 200 डॉलर के साथ उच्च स्तर पर पहुंच गया है। चीन में कंपनी के स्मार्टफोन्स की कुल बिक्री में प्रीमियम सेगमेंट की हिस्सेदारी लगभग एक-तिहाई की है। कंपनी ने रिसर्च एंड डिवेलपमेंट (R&D) पर अपने खर्च को बढ़ाया है। इस वर्ष R&D पर कंपनी का खर्च लगभग छह अरब डॉलर का हो सकता है। इंटरनेशनल स्मार्टफोन मार्केट में कंपनी का तीसरा स्थान है। दूसरी तिमाही में शाओमी ने लगभग 3.12 करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट की है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 26.3 प्रतिशत की गिरावट है। 

भारत में इस वर्ष की पहली छमाही में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 7.9 प्रतिशत घटकर लगभग 6.42 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। यह पिछले कुछ वर्षों में इस मार्केट में पहली छमाही में सबसे कम बिक्री है। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट लगभग 11.1 प्रतिशत घटकर लगभग 3.32 करोड़ यूनिट्स की हैं। हालांकि, कम वॉल्यूम के बावजूद इस मार्केट की वैल्यू में बढ़ोतरी 3.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसका बड़ा कारण एवरेज सेलिंग प्राइस अधिक होना है। स्मार्टफोन मेकर्स ने मेमोरी और कंपोनेंट्स और डिस्प्ले की कॉस्ट में बढ़ोतरी का बोझ कस्टमर्स पर डाला है। इस मार्केट में चीन की Vivo का पहला स्थान बरकरार है। Xiaomi के मार्केट शेयर में लगभग 10 प्रतिशत की कमी हुई है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.