Xiaomi के दो 5G स्मार्टफोन पर चल रहा है काम, हो सकते हैं Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro

3C लिस्टिंग में शामिल दोनों शाओमी स्मार्टफोन को Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro बताया गया है। दोनों स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट करेंगे।

Xiaomi के दो 5G स्मार्टफोन पर चल रहा है काम, हो सकते हैं Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro

Xiaomi Redmi Note 10 और Note 10 Pro फोन 5G कनेक्टिविटी से होंगे लैस

ख़ास बातें
  • Xiaomi के दोनों फोन करेंगे 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट
  • Redmi Note 10, Note 10 Pro 5G हो सकते हैं दोनों स्मार्टफोन
  • कंपनी का कहना है कि चीन के लिए केवल 5जी मॉडल पर करेंगे ध्यान केंद्रित
विज्ञापन
Xiaomi दो नए स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है, जिनमें 5G सपोर्ट शामिल होगा। चीन के रेग्युलेटरी एजेंसी 3C की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दो अज्ञात शाओमी स्मार्टफोन देखे गए हैं। अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किए गए दो शाओमी स्मार्टफोन Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro 5G  है, जो जल्द ही चीन में लॉन्च होंगे। Xiaomi के एक कार्यकारी ने कुछ दिनों पहले यह खुलासा किया था कि कंपनी Redmi Note 9 सीरीज़ को चीन में लॉन्च नहीं करेगी, क्योंकि कंपनी चीनी बाजार के लिए 5जी मॉडलों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

3C में दोनों फोन को मॉडल नंबर M2004J7AC और M2004J7BC के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि लिस्टिंग में दोनों स्मार्टफोन के नाम और स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसमें फोन में 5G सपोर्ट शामिल होने का पता चलता है। FoneArena की एक रिपोर्ट के अनुसार, 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किए गए दोनों फोन रेडमी नोट 10 और रेडमी नोट 10 प्रो हो सकते हैं।
 
M2004J7B

रिपोर्ट में कहा गया है कि Xiaomi चीन में 5G सपोर्ट के साथ Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro 5G फोन लॉन्च करने की योजना बना रही है क्योंकि कंपनी चीनी बाज़ार के लिए 5G मॉडल पर ध्यान केंद्रित करेगी। दिलचस्प बात यह है कि रेडमी के निदेशक लू वेइबिंग ने मार्च में कहा था कि कंपनी चीन में 5जी प्रोडक्ट्स बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने आगे कहा कि (अनुवादित) रेडमी नोट 9 सीरीज़ को केवल विदेशी बाजार में बेचा जाएगा।

इस बीच Weibo पर एक टिप्सटर, Digital Chat Station (अनुवादित) ने दावा किया कि है कि मॉडल नंबर M2004J7AC और M2004J7BC के साथ दोनों Xiaomi फोन क्रमशः 22.5W और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेंगे। टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि फोन MediaTek 800 चिपसेट (अनुवादित) पर काम करेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi note 10, Redmi Note 10 Pro, Redmi Smartphones
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »