Xiaomi 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर वाले चार फोन कर सकती है लॉन्च

खबर सामने आ रही है कि Xiaomi अब चार नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो Samsung 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस होंगे। जानें शाओमी के आगामी स्मार्टफोन के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 सितंबर 2019 16:12 IST
ख़ास बातें
  • Samsung 108 Megapixel Sensor पिछले महीने हुआ था लॉन्च
  • इनमें से कोई भी डिवाइस Mi Mix 4 नहीं है
  • Samsung Galaxy A91 में भी होगा 108 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर

Xiaomi 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर वाले चार फोन कर सकती है लॉन्च

खबर सामने आ रही है कि Xiaomi अब चार नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो Samsung 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस होंगे। शाओमी के आगामी स्मार्टफोन के कोडनेम ‘tucana', ‘draco', ‘umi', and ‘cmi' हैं। मी गैलरी ऐप में खोजबीन के दौरान Xiaomi के चार नए स्मार्टफोन के बारे में जानकारी मिली है। याद करा दें कि पिछले महीने सैमसंग के 108 मेगापिक्सल ISOCELL Bright HMX सेंसर को लॉन्च किया गया है। सैमसंग और शाओमी दोनों ही कंपनियों ने नए सेंसर को लॉन्च करने के लिए एक-दूसरे के साथ मिलकर काम किया। शाओमी इस नए सेंसर का इस्तेमाल करने वाली पहली कंपनी होगी। यह क्वाड बेयर फिल्टर का इस्तेमाल कर पिक्सल बाइनिंग तकनीक के साथ 27 मेगापिक्सल की तस्वीरें देगा।

एक्सडीए डेवलपर की रिपोर्ट में कहा गया है कि मीयूआई मी गैलरी ऐप कोड में खोजबीन के दौरान चार नए Xiaomi स्मार्टफोन के बारे में पता चला है। इनके कोडनेम ‘tucana', ‘draco', ‘umi', and ‘cmi' हैं। गौर करने वाली बात यह है कि रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से कोई भी डिवाइस Mi Mix 4 नहीं है।

फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है कि इन स्मार्टफोन को आखिर किस नाम से जाना जाएगा, इसके अलावा आगामी शाओमी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में भी फिलहाल पता नहीं चल पाया है। जैसा कि हमने आपको बताया कि Xiaomi इस नए सेंसर का इस्तेमाल करने वाली पहली कंपनी होगी।

इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि इन स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल की तस्वीर देखने की क्षमता होगी, साथ ही ये सभी 108 मेगापिक्सल की तस्वीर कैप्चर करने में सक्षम हो भी सकते हैं या फिर नहीं भी। ISOCELL Bright HMX सेंसर 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 6K (6016x3384 पिक्सल) की वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। Samsung के आगामी Galaxy A91 स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Samsung, Galaxy A91
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.