Xiaomi Mi A3 को अगले महीने मिलेगा Android 10 अपडेट

Xiaomi Mi A3 को बीते साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। यह भारतीय मार्केट में Xiaomi की मी ए-सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 जनवरी 2020 18:56 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi India ने ट्विटर पर किया एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने का ऐलान
  • स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9 पाई के साथ लॉन्च किया गया था
  • शाओमी मी ए2 हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड 10 बीटा बिल्ड रिलीज
Xiaomi Mi A3 को भारत में फरवरी महीने के मध्य से Android 10 अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। यह जानकारी शाओमी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट ज़ारी करके दी। गौर करने वाली बात है कि शाओमी मी ए3 हैंडसेट गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। यह स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव के साथ आता है और साथ में इसे दो साल ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट मिलने की गारंटी है। हालांकि, सितंबर महीने में गूगल पिक्सल डिवाइस के लिए यह अपडेट जारी होने के करीब चार महीने बाद इस फोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट मिल रहा है। वहीं, कंपनी के Redmi K20 Pro, Redmi K20, Mi 8 और Mi 9 को पहले ही एंड्रॉयड 10 पर आधारित मीयूआई 11 अपडेट मिल चुका है।

Xiaomi India ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शाओमी मी ए3 के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट रिलीज करने की जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा गया है, “ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि मी ए3 के लिए अपडेट फरवरी महीने के मध्य में उपलब्ध होगा।” कंपनी ने यह बात एंड्रॉयड 10 अपडेट को लेकर एक यूज़र को लेकर यह प्रतिक्रिया दी थी।
Advertisement

याद रहे कि Xiaomi Mi A3 को बीते साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। यह भारतीय मार्केट में Xiaomi की मी ए-सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन है। इसे पहले Mi A1 और Mi A2 लॉन्च किए गए थे। स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9 पाई के साथ लॉन्च किया गया था। लॉन्च के दौरान ही इस फोन को जल्द ही एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने के कयास लगाए जा रहे थे। क्योंकि शाओमी का यह फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है।

भारतीय मार्केट में उपलब्ध अन्य एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Nokia 6.1 भी है जिसे हाल ही में एंड्रॉयड 10 अपडेट मिला था और इसकी कीमत शाओमी के फोन से कम है।
Advertisement

Xiaomi ने इस हफ्ते ही शाओमी मी ए2 हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड 10 बीटा बिल्ड रिलीज किया था। यह जानकारी कंपनी ने गैजेट्स 360 को दी है। हालांकि, स्टेबल अपडेट को लेकर अभी कुछ नहीं बताया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good cameras
  • Premium build quality
  • Excellent battery life
  • Smooth performance
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera is slow to focus at times
  • Aggressive HDR
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.08 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi A3, Mi A3, Xiaomi, Android 10
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.