Xiaomi Mi 9T और Mi 9T Pro से आज उठेगा पर्दा

गौर करने वाली बात है कि Mi 9T Pro की बिक्री फिलिपिंस में इस महीने की शुरुआत में शुरू भी हो गई थी। Mi 9T वेरिएंट की सेल के बारे में जानकारी बुलगारिया से सामने आई थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जून 2019 09:29 IST
ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ आएंगे Xiaomi के दोनों फोन
  • Mi 9T, Mi 9T Pro वाकई में Redmi K20 व Redmi K20 Pro का रीब्रांडेड वेरिएंट
  • Redmi K20 और Redmi K20 Pro भारतीय मार्केट में उतारे जाएंगे
Xiaomi आज अपनी Mi 9T सीरीज़ के स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज पेश होने वाली Xiaomi Mi 9T सीरीज़ वाकई में चीन में लॉन्च हो चुके Redmi K20 सीरीज़ का ग्लोबल अवतार होगा। शाओमी मी 9टी के लिए कंपनी मैड्रिड, मिलान और पेरिस में इवेंट आयोजित करने वाली है। टीज़र से पुष्टि हो चुकी है कि Mi 9T इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एनएफसी सपोर्ट, पॉप-अप सेल्फी कैमरे और 3.5 एमएम ऑडियो जैक के साथ आएगा।

अलग-अलग शहरों में हो रहे इस इवेंट में Xiaomi द्वारा आज Mi 9T और Mi 9T Pro को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। गौर करने वाली बात है कि Mi 9T Pro की बिक्री फिलिपिंस में इस महीने की शुरुआत में शुरू भी हो गई थी। Mi 9T वेरिएंट की सेल के बारे में जानकारी बुलगारिया से सामने आई थी। ये सारी लिस्टिंग यही पुष्टि करती है कि Mi 9T और Mi 9T Pro वाकई में Redmi K20 और Redmi K20 Pro के रीब्रांडेड वेरिएंट हैं।
Advertisement

इन फोन के संबंध में शाओमी ग्लोबल ट्विटर हैंडल से कई बार टीज़र ज़ारी हो चुके हैं। फोन में 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 4000 एमएएच की बैटरी होने की पुष्टि हो चुकी है।
 

Xiaomi Mi 9T, Mi 9T Pro कीमत (उम्मीद)

Mi 9T ऊर्फ Redmi K20 की बिक्री बुलगारिया की ई-कॉमर्स साइट Delshop पर शुरू हो चुकी है। फोन के सिर्फ एक वेरिएंट को लिस्ट किया गया है। यह 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। यह हैंडसेट करीब 25,700 रुपये में लिस्ट है। फोन इस वेबसाइट पर सिर्फ ब्लैक रंग में उपलब्ध है। फिलिपिंस की वेबसाइट Revu के मुताबिक, कई अनाधिकारिक सेलर्स अभी तक लॉन्च नहीं हुए Xiaomi Mi 9T स्मार्टफोन को फिलिपिंस में बेच रहे हैं। फोन को करीब 25,500 रुपये से करीब 28,100 रुपये के बीच बेचा जा रहा है।
Advertisement

चीनी मार्केट में Redmi K20 की शुरुआती कीमत 1,999 चीनी युआन (लगभग 20,200 रुपये) है, इस दाम में 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। फोन के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,099 चीनी युआन (लगभग 21,200 रुपये) होगी। हैंडसेट के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,599 चीनी युआन (करीब 26,200 रुपये) में बेचा जाएगा।

अब बात मी 9टी प्रो की। इस फोन की ग्लोबल कीमत लीक नहीं हुई है। चीनी मार्केट में नए रेडमी के20 प्रो की शुरुआती कीमत 2,499 चीनी युआन (लगभग 25,200 रुपये) है। इस दाम में 6 जीबी रैम+ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम+ 128 जीबी, 8 जीबी रैम+ 128 जीबी और 8 जीबी रैम+ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 2,599 चीनी युआन (लगभग 26,200 रुपये), 2,799 चीनी युआन (लगभग 28,200 रुपये) और 2,999 चीनी युआन (लगभग 30,200 रुपये) है।
Advertisement

Xiaomi India के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर ऐलान किया था कि चीनी मार्केट में पेश किए गए Redmi K20 और Redmi K20 Pro भारतीय मार्केट में उतार दिए जाएंगे। इशारा दिया गया था कि फोन को भारत में जुलाई महीने के मध्य में पेश कर दिया जाएगा।
Advertisement
 

Xiaomi Mi 9T Pro स्पेसिफिकेशन (उम्मीदें)

डुअल-सिम (नैनो) वाला Mi 9T Pro एंड्रॉयड 9 पाई आउट-ऑफ-बॉक्स पर आधारित मीयूआई पर चलेगा। मी 9टी प्रो में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 हो सकता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है।

गौर करने वाली बात यह है कि Redmi K20 Pro के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के अलावा दो वेरिएंट ओर भी हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। Mi 9T Pro में तीन रियर कैमरे हो सकते हैं- 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अपर्चर एफ/1.8 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए Mi 9T Pro में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक हो सकताा है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आएगी। फोन की लंबाई-चौड़ाई 156.7x74.3x8.8 मिलीमीटर है।
 

Mi 9T स्पेसिफिकेशन (उम्मीदें)

बुलगारिया की एक ई-कॉमर्स साइट की लिस्टिंग से शाओमी मी 9टी के स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक हुए हैं। यह पूरी तरह से Redmi K20 के चीनी वेरिएंट से मेल खाते हैं। डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। फोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5: 9 आस्पेक्ट रेशियो है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.9 प्रतिशत है।
टिप्पणियां

Redmi K20 में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही इसमें 8 जीबी तक रैम है। अब बात कैमरा सेटअप की। Redmi ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स586 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Mi 9T में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 256 जीबी तक स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 156.7x74.3x8.8 मिलीमीटर और वज़न 191 ग्राम है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.