Redmi Note 8 सीरीज़ के 3 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट बिके, Xiaomi का दावा

दिसंबर 2019 में Xiaomi ने ऐलान किया था कि वह अगस्त 2019 में लॉन्च के बाद से रेडमी नोट 8 सीरीज़ के 1 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट ग्लोबली बेचने में सफल रही है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 6 मई 2020 18:04 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 8 स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम से है लैस
  • चार रियर कैमरों के साथ आता है रेडमी नोट 8 प्रो
  • अक्टूबर 2019 में भारत में लॉन्च हुए थे Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro
Redmi Note 8 सीरीज़ Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi के लिए बेहद ही लोकप्रिय स्मार्टफोन सीरीज़ रही है। अब शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने खुलासा किया है कि कंपनी ने अगस्त 2019 में लॉन्च के बाद से इस सीरीज़ के कुल 3 करोड़ से ज़्यादा यूनिट पूरी दुनिया में बेचे हैं। गौर करने वाली बात है कि Xiaomi ने भारतीय मार्केट में अक्टूबर 2019 में इस सीरीज़ से पर्दा उठाने के एक महीने के अंदर 10 लाख से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचे थे। बता दें कि रेडमी नोट 8 सीरीज़ के दो स्मार्टफोन Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro हैं।

मनु कुमार जैन ने कंपनी के इस कीर्तिमान का ऐलान ट्विटर पर बुधवार को किया। Xiaomi India के मैनेजिंग डायरेक्टर ने ट्विटर पर Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro गिवअवेज की भी बात की।
Advertisement

दिसंबर में शाओमी ने ऐलान किया था कि वह अगस्त 2019 में लॉन्च के बाद से रेडमी नोट 8 सीरीज़ के 1 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट ग्लोबली बेचने में सफल रही है। कंपनी का दावा है कि इस सीरीज़ ने 1 करोड़ का आंकड़ा छूने में रेडमी नोट 7 सीरीज़ की 1 करोड़ सेल की तुलना में एक महीने कम वक्त लिया।


भारत में भी रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो काफी लोकप्रिय हैं। शाओमी ने बताया था कि वह लॉन्च के बाद भारत में एक महीने के भीतर 10 लाख से ज़्यादा रेडमी नोट 8 सीरीज़ के हैंडसेट बेचने में सफल रही है।

याद रहे कि रेडमी नोट 8 हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और चार रियर कैमरों के साथ आता है। स्मार्टफोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आज की तारीख में 10,999 रुपये में उपलब्ध है। दूसरी तरफ, रेडमी नोट 8 प्रो मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ आता है। फोन में चार रियर कैमरे हैं और इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Full-HD+ screen
  • Bad
  • Not great for gaming
  • Camera quality and UI could be improved
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Premium build quality
  • HDR display
  • Bad
  • Gets warm under load
  • Sub-par low-light video performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.