शाओमी का दावा, भारत में बेचे 30 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन

शाओमी का दावा, भारत में बेचे 30 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी के प्रोडक्ट को भारत के लोगों ने हाथों हाथ लिया है। इसका सबूत हैं कि वो आंकड़ें जो कंपनी ने हाल में रिलीज किए। कंपनी ने जानकारी दी है कि उसने अब तक भारत में 30 लाख स्मार्टफोन बेचे हैं। पिछले साल जुलाई में भारतीय मार्केट में कदम रखने वाली इस कंपनी ने दिसंबर तक 10 लाख स्मार्टफोन बेचे थे।

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए जानकारी दी कि उसने 20 लाख हैंडसेट मार्च महीने तक बेच लिए थे। 30 लाख के आंकड़े तक पहुंचने में कंपनी को 6 महीने और लगे।

कंपनी ने पिछले साल एमआई 3 स्मार्टफोन के लॉन्च के साथ भारतीय मार्केट में कदम रखा था। इसके बाद से कंपनी अब तक एमआई 4, रेडमी 1एस, रेडमी 2, रेडमी नोट, रेडमी नोट 4जी, एमआई पैड, एमआई 4आई और रेडमी 2 प्राइम डिवाइस को भारतीय बाज़ार में उतार चुकी है। शाओमी ने इसके साथ कई एक्सेसरी और अन्य किस्म प्रोडक्ट भी लॉन्च किए हैं जिनमें एमआई बैंड, एमआई पावर बैंक और एमआई हेडफोन शामिल हैं। अफसोस की बात यह है कि कंपनी ने अपने द्वारा बेचे गए डिवाइस का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया है।

शाओमी भारत में अपने प्रोडक्ट को आधिकारिक वेबसाइट एमआई डॉट कॉम के अलावा ई कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, अमेज़न और स्नैपडील के जरिए बेचती है। इसके अलावा शाओमी के डिवाइस मोबाइल स्टोर और एयरटेल स्टोर पर भी मिलते हैं।

कंपनी ने यह भी दावा किया कि गूगल प्ले स्टोर से एमआई स्टोर ऐप को 1 मिलियन से ज्यादा बार इंस्टॉल किया गया है।



 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »