Xiaomi स्मार्टफोन में बैन हुए चीनी ऐप्स के इस्तेमाल पर कंपनी ने कहा...

Xiaomi ने ट्वीट में जानकारी दी है कि भारत सरकार द्वारा बैन किया कोई भी ऐप भारत में लॉन्च हुए शाओमी स्मार्टफोन में मौजूद नहीं है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 7 अगस्त 2020 16:09 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi नए MIUI वर्ज़न पर कर रही है काम
  • शाओमी के आगामी फोन में प्री-लोडेड नहीं आएंगे चीनी बैन ऐप्स
  • Xiaomi ने ट्विटर पर नोट साझा कर स्थिति की साफ

भारत सरकार लगातार बैन कर रही है चीनी ऐप्स

Xiaomi ने आज ट्विटर पर एक बयान ज़ारी किया है, इस बयान में कंपनी ने अपने स्मार्टफोन में बैन हुए चीनी ऐप्स को लेकर स्थिति साफ की है। कंपनी ने ट्वीट में जानकारी दी है कि भारत सरकार द्वारा बैन किया कोई भी ऐप भारत में लॉन्च हुए शाओमी स्मार्टफोन में मौजूद नहीं है। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि MIUI Cleaner app अब बैन हुए Clean Master app का इस्तेमाल नहीं करता है। आपको बता दें, हाल ही में भारत में कई चीनी ऐप्स को बैन किया गया है, जिसमें Mi Browser और Mi Community app आदि भी शामिल है।
 

Xiaomi के आधिकारिक Mi India ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट आज साझा किया गया है, इस ट्वीट के जरिए चीनी टेक कंपनी ने बैन किए गए चीनी ऐप्स के साथ उठने वाले डेटा प्राइवेसी और सिक्योरिटी के सवालों पर अपनी स्थिति साफ की है। कंपनी ने कहा है कि शाओमी फोन भारत सरकार द्वारा बैन किए गए किसी भी ऐप को एक्सेस नहीं करते हैं, इसके अलावा कंपनी MIUI के नए वर्ज़न पर काम कर रही है जिसमें बैन किया गया कोई भी ऐप प्री-इंस्टॉल नहीं आएगा। इस नए वर्ज़न को फैज़ मैनर में आने वाले हफ्तों में रोलआउट करना शुरू किया जाएगा।
Advertisement

Clean Master app की समस्या के बारे में बात करते हुए शाओमी ने ट्वीट में कहा कि उसका MIUI Cleaner app केवल इंडस्ट्री डेफिनेशन का इस्तेमाल करता है, जो कि इसके फंक्शनिंग के लिए जरूरी है। इसमें कहा गया है कि क्लिन मास्टर एक कॉमन इंडस्ट्री नाम है और शाओमी अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए भारत में बैन हुए क्लिन मास्टर ऐप का इस्तेमाल नहीं करती। हालांकि, अब MIUI Cleaner ऐप को अपडेट कर दिया गया है और इंडस्ट्री डेफिनेशन को रिमूव कर दिया गया है। अगर ऐप अपने-आप अपडेट नहीं होती है, तो यूज़र्स मैनुअली भी इसे अपडेट कर सकते हैं।

इस पोस्ट में यह भी कहा गया है कि साल 2018 से भारतीय यूज़र्स का डेटा लोकल सर्वर पर स्टोर किया जा रहा है, जिसे किसी दूसरे देश के साथ साझा नहीं किया जाता। अंत में शाओमी ने यह भी कहा कि उनके सभी आगामी स्मार्टफोन अपडेटिड सॉफ्टवेयर के साथ आएंगे, जिसमें बैन हुआ कोई भी ऐप शामिल नहीं किया जाएगा।
Advertisement

हाल ही में खबर आई थी कि भारतीय सरकार ने कुछ और चीनी ऐप्स को भारत में बैन कर दिया है, जिसमें Baidu और Xiaomi का ब्राउज़र ऐप Mi Browser भी शामिल है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, MIUI, Clean Master, Mi Browser, MIUI Cleaner
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.