Mi Anniversary Sale: रेडमी नोट 5 प्रो आज बिकेगा 4 रुपये में

Redmi Note 5 Pro की फ्लैश सेल आज दो बार आयोजित होगी। पहली बार साप्ताहिक सेल के तहत शाओमी ब्रांड का यह लोकप्रिय फोन उपलब्ध होगा। इसके बाद Xiaomi की 4th Mi Anniversary Sale के तहत।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जुलाई 2018 10:52 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत भारत में 14,999 रुपये में शुरू होती है
  • Xiaomi Redmi Note 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है
Redmi Note 5 Pro की फ्लैश सेल आज दो बार आयोजित होगी। पहली बार साप्ताहिक सेल के तहत शाओमी ब्रांड का यह लोकप्रिय फोन उपलब्ध होगा। इसके बाद Xiaomi की 4th Mi Anniversary Sale के तहत। Redmi Note 5 Pro की पहली सेल दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। इस दौरान फोन अपनी एमआरपी पर उपलब्ध होगा। दूसरी सेल में स्मार्टफोन को मात्र 4 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह सेल Xiaomi की वेबसाइट पर शाम 4 बजे आयोजित होगी। दोपहर 12 बजे वाली सेल पहले की तरह Mi.com और Flipkart पर होगी। अगर आप शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो को मात्र 4 रुपये में खरीदने की चाहत रखते हैं तो बता दें कि मंगलवार को आयोजित हुई 4 रुपये वाली फ्लैश सेल में Redmi Y1 और Mi TV मॉडल चंद सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हो गए थे।
 

Redmi Note 5 Pro की भारत में कीमत

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत भारत में 14,999 रुपये में शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 16,999 रुपये में आपको 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा।
Advertisement

 

Redmi Note 5 Pro के स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 5 की तरह डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।

Xiaomi Redmi Note 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। हाल में कंपनी ने अपडेट के ज़रिए हैंडसेट के यूज़र को फेस अनलॉक फीचर की सुविधा भी दी है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • Bad
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  6. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  8. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.