Xiaomi के इन 25 स्मार्टफोन के लिए MIUI 10 ग्लोबल बीटा 8.8.30 रिलीज

Xiaomi ने अपने चुनिंदा स्मार्टफोन के लिए मीयूआई 10 का ग्लोबल बीटा रॉम रिलीज कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने कुछ दिन पहले ही MIUI 10 का स्टेबल वर्ज़न चीन में रिलीज किया था।

Xiaomi के इन 25 स्मार्टफोन के लिए MIUI 10 ग्लोबल बीटा 8.8.30 रिलीज
ख़ास बातें
  • 25 शाओमी स्मार्टफोन के लिए MIUI 10 ग्लोबल बीटा 8.8.30 वर्ज़न रिलीज
  • Xiaomi Mi 6 के लिए MIUI 10 का स्टेबल वर्ज़न हो चुका है रिलीज
  • रॉम का वर्ज़न 8.8.30 है और यह कई नए फीचर के साथ आता है
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने चुनिंदा स्मार्टफोन के लिए मीयूआई 10 का ग्लोबल बीटा रॉम रिलीज कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने कुछ दिन पहले ही MIUI 10 का स्टेबल वर्ज़न चीन में रिलीज किया था। बीटा में लॉन्च किए जाने के तीन महीने बाद Xiaomi Mi 6 के लिए MIUI 10 का स्टेबल वर्ज़न लॉन्च किया गया। हालांकि, Xiaomi अपने 25 स्मार्टफोन के लिए MIUI 10 ग्लोबल बीटा 8.8.30 वर्ज़न रिलीज कर रही है। मज़ेदार बात यह है कि कंपनी ने हाल ही कुछ कमियों के कारण पिछले वर्ज़न के रोलआउट को रद्द कर दिया था। हालांकि, लेटेस्ट ग्लोबल बीटा रॉम वर्ज़न बग फिक्स और सिस्टम ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ आता है।

MIUI फोरम पोस्ट पर Xiaomi द्वारा लेटेस्ट MIUI 10 ग्लोबल बीटा रॉम को रिलीज करने की जानकारी दी गई। नए रॉम का वर्ज़न 8.8.30 है और यह कई नए फीचर के साथ आता है। वैसे तो यह अपडेट छोटा है, लेकिन यह कई अहम कमियों को दूर करता है। इससे पहले WhatsApp और Telegram जैसे इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप हर मैसेज के दो नोटिफिकेशन दिखाता है। शाओमी ने इस कमी पर गौर किया और लेटेस्ट अपडेट के साथ इसे दूर कर दिया है।

सिक्योरिटी के लिहाज से Xiaomi ने MIUI सिक्योरिटी ऐप से संबंधित कमियों को दूर करने की बात मानी है। Redmi 5 Plus के कुछ यूज़र का दावा था कि स्कैन टूल में दिखने वाला टेक्स्ट पूरी तरह डिस्प्ले नहीं हो रहा था। कंपनी ने उस कमी को भी दूर कर दिया है जिसमें क्लिनर ऐप हर बार इस्तेाल करने पर होम पेज पर अपने आप शॉर्टकट बना देता था। यह कमी सभी शाओमी हैंडसेट के साथ थी।

बता दें कि Mi 6, Mi MIX 2, Mi MIX 2S, Redmi Y2, Redmi Note 5 Pro/ Redmi Note 5, Mi 5, Mi Note 2, Mi MIX, Redmi Note 4X/ Redmi Note 4 Qualcomm, Mi 5s, Mi 5s Plus, Mi Max, Mi Max Prime, Mi Max 2, Redmi 4X, Redmi Note 5A, Redmi Note 5A Prime, Redmi 5, Redmi 4A, Redmi 5A, Redmi 5 Plus, Mi 3/Mi 4, Redmi Note 3 Qualcomm और Redmi 3S/3X लेटेस्ट मीयूआई ग्लोबल रॉम को अपने फोन का हिस्सा बना सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, MIUI, MIUI 10
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
  2. देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, पिछले फाइनेंशियल ईयर में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  4. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
  6. Infinix Note 60 Pro में होगा Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, भारत में अगले सप्ताह लॉन्च
  7. OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 9000mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  8. Apple के फोल्डेबल iPhone की मैन्युफैक्चरिंग में हो सकती है देरी, डिजाइनिंग की मुश्किल!
  9. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme C100 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक शेवर, स्मार्ट चिप और वायरलेस चार्जिंग के साथ 95 दिन तक का बैकअप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »