Xiaomi Redmi Y2 आज भारत में हो सकता है लॉन्च, लीक हो चुके हैं ये फीचर

Xiaomi का Redmi Y2 स्मार्टफोन भारत में गुरुवार को लॉन्च हो सकता है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने आज...

Xiaomi Redmi Y2 आज भारत में हो सकता है लॉन्च, लीक हो चुके हैं ये फीचर

Xiaomi Redmi Y2

ख़ास बातें
  • Xiaomi का Redmi Y2 स्मार्टफोन आ रहा है भारत
  • नई दिल्ली में दोपहर 3 बजे एक इवेंट में दस्तक दे सकता है फोन
  • Redmi Y2 ने इसी साल चीनी बाज़ार में दी थी दस्तक
विज्ञापन
Xiaomi का Redmi Y2 स्मार्टफोन भारत में गुरुवार को लॉन्च हो सकता है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने आज नई दिल्ली में दोपहर 3 बजे एक इवेंट का आयोजन किया है। इसी इवेंट में बजट स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Y2 से पर्दा उठ सकता है। Xiaomi Redmi Y2 की बात करें तो यह इसी साल चीनी बाज़ार में उतारा गया था। हैंडसेट को लेकर लंबे समय से स्पेसिफिकेशन और फीचर लीक होने की खबरें आती रही हैं। कहा जा रहा है कि नए मॉडल की जगह कंपनी रेडमी एस2 को Xiaomi Redmi Y2 नाम से लाया जा सकता है।

Xiaomi Redmi Y2 की भारत में लॉन्चिंग यूट्यूब पर देखी जा सकती है। इवेंट दोपहर 2 बजे शुरू होगा। लाइव स्ट्रीम का लिंक अभी जारी नहीं किया गया है। लेकिन शाओमी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए व्यवस्था की है।
 

Xiaomi Redmi Y2 की भारत में कीमत

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Redmi Y2 की भारत में कीमत 9,999 रुपये से शुरू होगी। इसमें यूज़र को मिलेगा 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए खर्चने पड़ सकते हैं 11,999 रुपये। इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन के डार्क ग्रे, गोल्ड और रोज़ गोल्ड रंग विकल्प में आने की चर्चा है।
 

Redmi S2 व Redmi Y2 स्पेसिफिकेशन

Redmi S2 को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना और 3सी द्वारा पहले ही लिस्ट किया जा चुका है। हाल ही में इस हैंडसेट को ई-कॉमर्स साइट अलीएक्सप्रेस पर भी लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, इस हैंडसेट में 5.99 इंच का एचडी+ रिज़ॉल्यूशन (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और किनारे पर पतले बॉर्डर मिलेंगे। Xiaomi Redmi S2 एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा। रेडमी एस2 में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। यह कई कलर विकल्प में आएगा- ब्लैक, रोज़ गोल्ड, गोल्ड, व्हाइट, ब्लू, रेड, पिंक, ग्रे और सिल्वर।

सेल्फी कैमरा Redmi S2 की सबसे अहम खासियत होगी। यह एआई पॉर्ट्रेट मोड और एआई ब्यूटिफिकेशन के साथ आएगा। सेंसर 16 मेगापिक्सल का होगा। यूज़र को इसमें मिलेंगे डुअल रियर कैमरे, जो होंगे 12+5 मेगापिक्सल के। बैटरी क्षमता 3080 एमएएच की है। जानकारी दी गई है कि हैंडसेट का वज़न 170 ग्राम है और डाइमेंशन 160.7x77.3x8.1 मिलीमीटर।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good daylight camera performance
  • Dedicated microSD card slot
  • Good battery life
  • कमियां
  • Slow facial recognition
  • Average lowlight camera performance
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3080 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  3. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  4. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  6. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  7. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  8. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  9. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  10. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »