Xiaomi Redmi Y1 का पावरफुल वेरिएंट बिक रहा है अमेज़न पर

क्या आप हर बुधवार को होने वाली सेल में शाओमी रेडमी वाई1 खरीदने से चूक जाते हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, शाओमी रेडमी वाई1 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अमेज़न इंडिया पर आसानी से उपलब्ध है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 जनवरी 2018 19:10 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी वाई1 की सेल हर बुधवार को आयोजित होती है
  • सिर्फ 4 जीबी रैम वेरिएंट है अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध
  • 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 10 जनवरी को होने वाली अगली सेल में उपलब्ध
क्या आप हर बुधवार को होने वाली सेल में शाओमी रेडमी वाई1 खरीदने से चूक जाते हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, शाओमी रेडमी वाई1 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अमेज़न इंडिया पर आसानी से उपलब्ध है। इस फोन को ग्राहक 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वैसे, Xiaomi Redmi Y1 स्मार्टफोन को मी डॉट कॉम पर भी बेचा जाता है। लेकिन खबर लिखे जाने के वक्त यह फोन आउट ऑफ स्टॉक था।


Advertisement
ज्ञात हो कि शाओमी रेडमी वाई1 की सेल हर बुधवार को आयोजित होती है। सेल में हैंडसेट सीमित संख्या में उपलब्ध होते हैं। इस वजह से अक्सर ही हैंडसेट नहीं खरीद पाने की शिकायत मिलती है। कुछ ऐसा ही हाल 3 जनवरी को भी देखने को मिला। लेकिन अमेज़न इंडिया पर शाओमी रेडमी वाई1 का ज़्यादा पावरफुल वेरिएंट फिलहाल उपलब्ध है। वहीं, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 10 जनवरी को होने वाली अगली सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। यह साफ नहीं है कि रेडमी वाई1 का 64 जीबी वेरिएंट कब तक स्टॉक में रहेगा। ऐसे में हम आपको जल्द ही अमेज़न की वेबसाइट पर जांच करने का सुझाव देंगे।
 
 

Xiaomi Redmi Y1 के स्पेसिफिकेशन और फीचर

Xiaomi Redmi Y1 में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मौज़ूद है। कंपनी ने फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। मल्टीटास्किंग के लिए मौज़ूद है 3 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। अच्छी खबर यह है कि इस रेडमी वाई सीरीज़ के इस फोन में कंपनी ने माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग स्लॉट दिया है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा।

(पढ़ें: शाओमी रेडमी वाई1 का रिव्यू)

शाओमी रेडमी वाई1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ से लैस है। फ्रंट पैनल पर एलईडी सेल्फी लाइट के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। बैटरी 3080 एमएएच की है। हैंडसेट का डाइमेंशन 153x76.2x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 153 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good display
  • Selfie flash is useful
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Grainy front camera output
  • Underwhelming battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.