Xiaomi Redmi S2 आ रहा भारत, इस दिन हो सकता है लॉन्च!

Xiaomi Redmi S2 की स्मार्टफोन बाज़ार में चर्चा तेज़ हो गई है। Xiaomi Redmi S2 कंपनी का अगला बज़ स्मार्टफोन है, जिसके लिए कहा जा रहा है कि यह भारत में 10 मई को लॉन्च होगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 4 मई 2018 10:21 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi S2 की स्मार्टफोन बाज़ार में चर्चा गर्म
  • Redmi S2 कंपनी का अगला बजट स्मार्टफोन है
  • भारत में 10 मई को लॉन्च हो सकता है स्मार्टफोन

Xiaomi Redmi S2 आ रहा भारत

Xiaomi Redmi S2 की स्मार्टफोन बाज़ार में चर्चा तेज़ हो गई है। Xiaomi Redmi S2 कंपनी का अगला बजट स्मार्टफोन है, जिसके लिए कहा जा रहा है कि यह भारत में 10 मई को लॉन्च होगा। टीज़र में एक युवक स्टेडियम में दिख रहा है और यहां पैराशूट के साथ S लिखा देखा गया है। अफवाहों की मानें तो फोन की जानकारियां पहले भी टीज़र के ज़रिए आ चुकी हैं। Xiaomi Redmi S2 चीन में एक्सक्लूसिव तौर पर सनिंग.कॉम पर आएगा। पिछली तस्वीरों में Xiaomi Redmi S2 दिखने में बिल्कुल Xiaomi के Redmi Note 5 Pro और Mi 6X जैसा लग रहा था।

कुछ जानकारियां कंपनी की तरफ से वीबो पर पोस्ट की गई तस्वीर से भी मिली थीं। इससे पहले आए टीज़र में बड़ा सा S देका गया था, जो लाल और ब्लू रंग में था। साथ ही Xiaomi के रेडमी एस2 को चेक रिपब्लिक के मी स्टोर में भी देखा गया था, जहां इसके स्पेसिफिकेशन का भी ज़िक्र था। स्मार्टफोन को टीना और 3सी सर्टिफिकेशन में भी देखा गया था, जिससे इशारा मिला था कि यह भारत में भी लॉन्च ज़रूर किया जाएगा। चीन में यह अगले हफ्ते दस्तक देगा, साथ ही भारत में भी इसकी लॉन्चिंग इसी दौरान मानी जा रही है।

यहां फोन देखने में पतले बेज़ल वाला है। हेडफोन जैक दिया गया है। ज़िक्र है कि Xiaomi Redmi S2 एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में काम करता है स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर। यूज़र को इसमें मिलेंगे डुअल रियर कैमरे, जो होंगे 12+5 मेगापिक्सल के। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन वाला है।

बैटरी क्षमता 3080 एमएएच की है। पिछले लीक की बात करें तो Xiaomi Redmi S2 में डुअल वर्टिकल रियर कैमरे बताए गए थे। कहा गया था कि फोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज होगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना भी संभव होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google का Nano Banana Pro फ्री में कैसे करें इस्तेमाल, ये है स्टेप बाय स्टेप तरीका
  2. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  3. Apple कर रहा फोल्डेबल Flip iPhone पर काम, 2027 तक होगा लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Layoffs 2026: Amazon के बाद अब Oracle के कर्मचारी टेंशन में, 30 हजार नौकरियों पर गिरेगी गाज!
  5. 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Nothing फोन पर 2026 में आया जबरदस्त डिस्काउंट, देखें डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Grok Imagine 1.0: Elon Musk ले आएं अपने AI वीडियो जनरेशन टूल का सुपर एडवांस वर्जन, फ्री में करें यूज!
  2. पुराने SIM कार्ड से निकाला 26 लाख का सोना, पूरे प्रोसेस का वीडियो हुआ वायरल
  3. Google का Nano Banana Pro फ्री में कैसे करें इस्तेमाल, ये है स्टेप बाय स्टेप तरीका
  4. 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Nothing फोन पर 2026 में आया जबरदस्त डिस्काउंट, देखें डील
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  6. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  7. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  8. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  9. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  10. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.