Xiaomi Redmi Note 6 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन जानें, वो भी लॉन्च से पहले

Xiaomi Redmi Note 6 Pro, चीनी कंपनी शाओमी का अगला स्मार्टफोन होगा। लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। इस बीच शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की बिक्री शुरू हो गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 सितंबर 2018 18:30 IST
ख़ास बातें
  • ग्लोबल Redmi Note 6 Pro वेरिएंट की कीमत करीब 15,900 रुपये तक
  • Global Redmi Note 6 Pro के अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज का ज़िक्र

Redmi Note 6 Pro का ग्लोबल वेरिेएंट है लिस्ट

Xiaomi Redmi Note 6 Pro, चीनी कंपनी शाओमी का अगला स्मार्टफोन होगा। लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। इस बीच शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की बिक्री शुरू हो गई है। AliExpress नाम के एक रिटेलर ने "Global Redmi Note 6 Pro" की बिक्री शुरू कर दी है। इसे ब्लैक, ब्लू, रोज़ गोल्ड और रेड रंग में बेचा जा रहा है। ऑनलाइन लिस्टिंग से पता चला है कि यह फोन मेटल बिल्ड और डिस्प्ले नॉच से लैस है। इसी तरह से Redmi Note 6 Pro के कई अहम स्पेसिफिकेशन का भी इस लिस्टिंग में ज़िक्र है। याद रहे कि अभी कुछ दिन पहले ही रेडमी नोट 6 प्रो और उसके रिटेल बॉक्स की तस्वीरें इंटरनेट पर सार्वजनिक हो गई थीं। नया स्मार्टफोन कंपनी के बेहद ही लोकप्रिय Redmi Note 5 Pro का अपग्रेड होगा।
 

Redmi Note 6 Pro की कीमत व स्पेसिफिकेशन

अलीएक्सप्रेस पर ग्लोबल Redmi Note 6 Pro वेरिएंट की कीमत 193.99 डॉलर (करीब 14,100 रुपये) और 218.99 डॉलर (करीब 15,900 रुपये)  के बीच है। रिटेलर इस फोन को अमेरिका और इंग्लैंड जैसे मार्केट में बेच रहा है, लेकिन भारत में नहीं। ध्यान रहे कि फोन को 60 दिन में उपलब्ध कराए जाने की बात की गई है।
Advertisement

ऑनलाइन लिस्टिंग से Global Redmi Note 6 Pro के अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। यह डुअल-सिम (नैनो) एंड्रॉयड पर आधारित मीयूआई 9 से लैस है। इसमें 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। लिस्टिंग में हैंडसेट में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो की बात की गई है। हालांकि, रिजॉल्यूशन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले हैं। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज होने का जिक्र है। हालांकि, एक पुरानी रिपोर्ट में इस फोन में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होने का दावा किया गया था।
 

Redmi Note 6 Pro के चार कलर वेरिएंट हैं उपलब्ध

लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला है। पिछले हिस्से पर एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का। इनके साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी है। फ्रंट पैनल पर भी डुअल कैमरा सेटअप है। 20 मेगापिक्सल सेंसर के साथ जुगलबंदी में 2 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। ऑनलाइन लिस्टिंग के मुताबिक, रेडमी नोट 6 प्रो में 4जी एलटीई, माइक्रो-यूएसबी और फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और इसका डाइमेंशन 157.9x76.38x8.2 मिलीमीटर।
Advertisement

हम निजी तौर पर ग्लोबल रेडमी नोट 6 प्रो की लिस्टिंग की वैधता की पुष्टि नहीं कर सकते। क्योंकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कोई भी ऐलान नहीं किया है। लेकिन इस फोन पर काम चल रहा है, इसे नकारा नहीं जा सकता।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Bright and vivid display
  • Decent cameras and performance
  • Sturdy body
  • Bad
  • MIUI has ads
  • Hybrid dual-SIM tray
  • No 4K video recording
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Redmi Note 6 Pro, Xiaomi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.