Xiaomi Redmi Note 5A के स्पेसिफिकेशन और रिटेल बॉक्स लीक

शाओमी रेडमी नोट 5 के स्पेसिफिकेशन पहले भी लीक हुए हैं, लेकिन अब इसके एक और वेरिएंट के बारे में ऑनलाइन जानकारी लीक हुई है। और स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। Xiaomi Redmi Note 5A के स्पेसिफिकेशन के अलावा रिटेल बॉक्स भी लीक हुआ है।

Xiaomi Redmi Note 5A के स्पेसिफिकेशन और रिटेल बॉक्स लीक
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 5ए में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर हो सकता है
  • स्मार्टफोन में एक डुअल रियर कैमरा होने की उम्मीद है
  • फोन में 4 जीबी रैम दिया जा सकता है
विज्ञापन
शाओमी रेडमी नोट 5 के स्पेसिफिकेशन पहले भी लीक सामने आई हैं, लेकिन अब इसके एक और वेरिएंट के बारे में ऑनलाइन जानकारी लीक हुई है। और स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। Xiaomi Redmi Note 5A के स्पेसिफिकेशन के अलावा रिटेल बॉक्स भी लीक हुआ है।  जिससे स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च होने के संकेत मिलते हैं। रेडमी नोट 5ए स्मार्टफोन को रेडमी नोट 5 के एक कमजोर प्रीमियम वेरिएंट के तौर पर पेश किया जा सकता है।

ट्विटर टिप्सटर मेंग मेंग ने रेडमी नोट 5ए के स्पेसिफिकेशन के बारे में ट्वीट किया है। इसके अलावा टेनफार नाम के एक वीबो यूज़़र ने भी इस बारे में जानकारी दी है। लीक के मुताबिक, रेडमी नोट 5ए में एक 5.5 इंच (1080x1920 पिक्सल) फुल एचडी डिस्प्ले होगा। स्मार्टफोन में एक स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होगा। इंटरनल स्टोरेज 64 जीबी दी जाएगी, हालांकि अभी एक्सपेंडेबल स्टोरेज के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

रेडमी नोट 5ए में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने का भी खुलासा हुआ है। इस फोन में एक 12 मेगापिक्सल ओवी12ए10 सेंसर और दूसरा 13 मेगापिक्सल ओवी12880 सेंसर हो सकता है। पहले को टेलीफोटो और दूसरे को वाइड-एंगल के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। आगे की तरफ़, फोन में वीडियो चैट और सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल सैमसंग एस5के5ई8 सेंसर होगा।

इसके अलावाा, आईटीहोम्स ने रेडमी नोट 5ए का रिटेल बॉक्स लीक किया है जिससे फोन के जल्द लॉन्च होने के संकेत मिलते हैं। रिटेल बॉक्स पर ऊपर की तरफ़ मी लोगो और नीचे की तरफ़ स्मार्टफोन का नाम लिखा है।

अभी लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन शाओमी रेडमी नोट 5 के बारे में पहले भी लीक में जानकारी सामने आ चुकी है। फोन को 200 डॉलर (करीब 13,000 रुपये) में पेश किया जा सकता है और यह आने वाले मीयूआई 9 पर चलेगा। इस स्मार्टफोन में एक 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन 3 जीबी/32 जीबी और 4 जीबी/64 जीबी के दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा व 13 मेगाापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में 3790 एमएएच की बैटरी और क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए फोन में एक्स12 एलटीई मॉडम, ब्लूटूथ वी5.0 और यूएसबी 3.1 जैसे फ़ीचर हो सकते हैं। फोन के डिस्प्ले के नीचे ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। शाओमी मंगलवार को होने वाले एक इवेंट में मी 6 प्लस या मी मिक्स 2 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने हाल ही में इस बारे में टीज़र जारी किया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  2. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  6. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »