शाओमी रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो की दूसरी सेल आज

शाओमी के लोकप्रिय स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो बुधवार दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए दोबारा उपलब्ध करवाए जाएंगे।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 28 फरवरी 2018 10:35 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी नोट 5 और नोट 5 प्रो की दूसरी सेल आज दोपहर 12 बजे से
  • पिछली सेल में चूके यूज़र के पास आज फोन खरीदने का मौका
  • फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा फोन
शाओमी के लोकप्रिय स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो बुधवार दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए दोबारा उपलब्ध करवाए जाएंगे। सप्ताहभर पहले दोनों हैंडसेट की पहली सेल थी, जिसमें चंद मिनट के भीतर फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गए थे। शाओमी ने अपने प्रशंसकों को यह जानकारी पहली सेल के ठीक बाद ही अपनी ई-कॉमर्स साइट के ज़रिए दे दी थी। इस तरह जो ग्राहक Xiaomi Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro को पहली सेल में खरीदने से चूक गए थे, उनके लिए आज दोबारा मौका है। शाओमी Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध होंगे।

रेडमी नोट 5 की बात करें तो यह कंपनी के सर्वाधिक लोकप्रिय फोन रेडमी नोट 4 का अपग्रेड है। वहीं, नोट 5 प्रो, 18,000 रुपये से कम में मिलने वाले 6 जीबी रैम से लैस चुनिंदा हैंडसेट में से एक है। दोनों ही स्मार्टफोन दिखने में करीब-करीब एक जैसे हैं लेकिन रेडमी नोट प्रो ज्यादा रैम और डुअल कैमरा सेटअप के साथ आया है। गैजेट्स 360 ने शाओमी रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो को रिव्यू भी किया है। हमने पाया कि रेडमी नोट 5 (रिव्यू पढ़ें) और रडेमी नोट 5 प्रो (रिव्यू पढ़ें) अपनी कीमत के हिसाब से बेहद ही दमदार स्मार्टफोन हैं। शायद यही वजह है कि शाओमी के बजट सेगमेंट फोन की दीवानगी भारतीय बाज़ार पर सिर चढ़कर बोल रही है।

 

क्या हैं ऑफर?

फ्लिपकार्ट पर इन स्मार्टफोन के साथ बैंक ऑफर और नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ लिया जा सकता है। एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड धारक फोन की खरीदारी पर 5 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।

 

Redmi Note 5 की भारत में कीमत

भारत में शाओमी रेडमी नोट 5 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। ग्राहक 11,999 रुपये में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को खरीद पाएंगे। फोन ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा।
 

Redmi Note 5 Pro की भारत में कीमत

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत भारत में 13,999 रुपये में शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 16,999 रुपये में आपको 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा।
Advertisement
 

शाओमी रेडमी नोट 5 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। आपके पास 3 जीबी या 4 जीबी रैम में एक को चुनने का विकल्प होगा। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पैनल पर जगह मिली है।

शाओमी रेडमी नोट 5 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एलईडी सेल्फी-लाइट मॉड्यूल और ब्यूटीफाई 3.0 ब्यूटिफिकेशन तकनीक के साथ आता है। हमने आपको पहले ही बताया है कि शाओमी रेडमी नोट 5 के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है। लेकिन फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है।
Advertisement

शाओमी रेडमी नोट 5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 158.5x75.45x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
 

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 5 की तरह डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।
Advertisement

Xiaomi Redmi Note 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।

शाओमी रेडमी नोट 5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Above-average camera quality
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM design
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • Bad
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 40 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 8, जानें कितना मिल रहा डिस्काउंट
  2. Motorola Edge 70 Pro हुआ 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  3. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  4. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  5. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  7. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  8. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  9. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  10. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.