Xiaomi Redmi Note 5 Pro हुआ सस्ता, जानें नया दाम

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 12,999 रुपये और 6 जीबी रैम वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro हुआ सस्ता, जानें नया दाम

Xiaomi Redmi Note 5 Pro हुआ सस्ता, जानें नया दाम

ख़ास बातें
  • Redmi Note 5 Pro नई कीमत में सभी रिटेल चैनल पर उपलब्ध होगा
  • Redmi Note 5 Pro का 6 जीबी रैम मॉडल 13,999 रुपये में बिकेगा
  • 4 जीबी रैम वेरिएंट के दाम को 12,999 रुपये कर दिया गया है
विज्ञापन
Xiaomi ने मंगलवार को अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 5 Pro की कीमत कम करने का ऐलान किया। अब रेडमी नोट 5 प्रो के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। पहले यह फोन 13,999 रुपये में बिकता था। Redmi Note 5 Pro के 6 जीबी रैम वेरिएंट के दाम में 2,000 रुपये की कटौती की गई है। इसे 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। याद रहे कि Redmi Note 5 सीरीज़ को भारतीय मार्केट में बीते साल फरवरी महीने में पेश किया गया था। पिछले साल रेडमी नोट 5 प्रो को भारतीय बाजार में उतारा गया था। लॉन्च के बाद से हैंडसेट का 4 जीबी रैम वेरिएंट 13,999 रुपये तो वहीं इसका 6 जीबी रैम मॉडल 16,999 रुपये मेंं बेचा जाता था।

Redmi Note 5 Pro (रिव्यू) के दाम कम किए जाने की जानकारी रेडमी इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 12,999 रुपये और 6 जीबी रैम वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा।

याद रहे कि Xiaomi ने बीते साल मई में रेडमी नोट 5 प्रो के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत बढ़ाने का फैसला किया था। हालांकि, नवंबर में एक बार फिर इसकी कीमत 13,999 रुपये कर दी गई। Redmi Note 5 Pro नई कीमत में सभी रिटेल चैनल पर उपलब्ध होगा। फोन को Amazon.in, Flipkart और Mi.com से खरीदा जा सकेगा।


Xiaomi ने सोमवार को शाओमी मी ए2 की कीमत कम करने का ऐलान किया। 15,999 रुपये वाले इस फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये कर दी गई और फोन के 6 जीबी रैम वेरिएंट को अब 18,999 रुपये के बजाय 15,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
 

Xiaomi Redmi Note 5 Pro के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • कमियां
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »