Xiaomi Redmi Note 5 की कथित तस्वीर लीक

शाओमी के आने वाले कथित रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन के बारे में पिछले काफी समय से लगातार ख़बरें सामने आ रहीं हैं। और उम्मीद है कि शाओमी जल्द अपने नए डिवाइस से पर्दा उठाएगी। हाल ही में कथित शाओमी रेडमी नोट 5 को ओप्पोमार्ट लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 नवंबर 2017 17:14 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 5 की कथित तस्वीर लीक हुई है
  • स्मार्टफोन को इससे पहले ओप्पोमार्ट पर लिस्ट किया गया था
  • स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा
शाओमी के आने वाले कथित रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन के बारे में पिछले काफी समय से लगातार ख़बरें सामने आ रहीं हैं। और उम्मीद है कि शाओमी जल्द अपने नए डिवाइस से पर्दा उठाएगी। हाल ही में कथित Xiaomi Redmi Note 5 को ओप्पोमार्ट लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया था। और अब शाओमी के आने वाले रेडमी नोट 5 की एक तस्वीर ऑनलाइन लीक हुई है।

कॉन्सेप्ट लीक्स द्वारा पोस्ट की गई रेडमी नोट 5 की नई लीक तस्वीर के मुताबिक आने वाले डिवाइस में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो का स्क्रीन होगा। डिस्प्ले के किनारे पतले और घुमावदार होंगे। तस्वीर में डिस्प्ले के ऊपर सेंसर और फ्रंट कैमरा देखा जा सकता है। इसके अलावा लीक तस्वीर से फोन से जुड़ी किसी जानकारी का पता नहीं चलता।
Advertisement

इससे पहले सोमवार को शाओमी इंडिया के प्रमुख और शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने एक नए प्रोडक्ट के लॉन्च का टीज़र जारी किया। ओप्पोमार्ट की लिस्टिंग से पता चला है कि कथित Xiaomi Redmi Note 5 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का डिस्प्ले होगा, 1080x2160 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ। पुरानी रिपोर्ट की तरह यह भी पता चला है कि इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा।

ओप्पोमार्ट की लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि रेडमी नोट 5 में पुराना स्नपैड्रैगन 635 प्रोसेसर होगा। क्योंकि मार्केट में स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर भी आ चुका है। हैंडसेट के दो वेरिएंट होने की संभावना है। एक 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है। वहीं, दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है और फ्रंट सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। डुअल सिम रेडमी नोट 5 में 4000 एमएएच की बैटरी होने की संभावना है। लिस्टिंग के कुछ देर बाद ही स्मार्टफोन को ओप्पोमार्ट से अनलिस्ट कर दिया गया जो हैंडसेट को जल्द ही लॉन्च किए जाने की संभावनाओं को और मजबूती देता है। याद रहे कि इससे पहले JD.com पर प्लेसहोल्डर को लिस्ट किया गया था।

गौर करने वाली बात है कि भारतीय मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 4 की कीमत कर दी गई है। शाओमी को आमतौर पर हैंडसेट की कीमत कम करने के लिए नहीं जाता है। संभव है कि यह नए अपग्रेड को मार्केट में उतारने की तैयारी हो। बता दें कि शाओमी रेडमी नोट 4 इस साल कंपनी का सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है।
Advertisement

बता दें कि कथित रेडमी नोट 5 के बारे में मिली यह जानकारियां रिपोर्ट और लीक पर आधारित हैं। पाठकों को हमारी सलाह है कि इन पर पूरी तरह भरोसा ना करें और किसी शाओमी द्वारा किसी तरह की आधिकारिक घोषणा तक इंतज़ार करें।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Above-average camera quality
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM design
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.