शाओमी रेडमी नोट 4एक्स आज होगा लॉन्च, तस्वीर लीक

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 फरवरी 2017 10:40 IST
ख़ास बातें
  • लॉन्च से ठीक पहले डिवाइस का रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हो गया है
  • इसकी बिक्री 14 फरवरी या वेलेंटाइन डे से शुरू होगी
  • शाओमी रेडमी नोट 4एक्स के बारे में कई बार जानकारियां लीक हो चुकी हैं
पुरानी जानकारी के मुताबिक, शाओमी बुधवार को अपने रेडमी नोट 4एक्स स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। इस बीच लॉन्च से ठीक पहले डिवाइस का रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हो गया है। लीक हुई तस्वीर के आधार पर कहा जा सकता है कि नया वेरिएंट दिखने में रेडमी नोट 4 जैसा ही है। डिज़ाइन में कोई बदलाव नहीं है, संभवतः एक नया कलर वेरिएंट पेश किया जाएगा।

प्लेफुलड्रॉयड ने रेंडर इमेज साझा किया है जिससे इसकी पुष्टि हुई है कि रेडमी नोट 4एक्स में बदलाव आंतरिक होंगे। तस्वीर में ब्लैक कलर वेरिएंट के साथ नया ग्रीन कलर के हैंडसेट को देखा जा सकता है। डिवाइस का पिछला हिस्सा बिल्कुल ही रेडमी नोट 4 जैसा ही दिखता है। कैमरा और फिंगरप्रिंट स्कैनर की जगह में कोई बदलाव नहीं की गई है। संभव है कि यह तस्वीर रेडमी नोट 4 का ही हो, लेकिन अभी इसकी विश्वसनीयता स्थापित नहीं की जा सकती।

कंपनी ने चीन की सोशल साइट वीबो पर ऐलान किया कि शाओमी रेडमी नोट 4एक्स जल्द ही स्थानीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी फोन से 8 फरवरी को पर्दा उठाएगी। इस दौरान ही कीमत और उपलब्धता का खुलासा होगा। बताया गया है कि इसकी बिक्री 14 फरवरी या वेलेंटाइन डे से शुरू होगी।

शाओमी रेडमी नोट 4एक्स के बारे में पहले भी कई बार जानकारियां लीक हो चुकी हैं। रेडमी नोट 4एक्स में 5.5 का फुल-एचडी डिस्प्ले, 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला डेका-कोर सीपीयू (मीडियाटेक हीलियो एक्स20 चिपसेट) होने की संभावना है। वैसे, भारत जैसे चुनिंदा देशों में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। लीक से पता चला है कि फोन 4 जीबी रैम के साथ आएगा और इसके 2 जीबी व 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट भी उपलब्ध होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी रहने की संभावना है और तीनों ही मॉडल 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।
Advertisement

रेडमी नोट 4 की तुलना में यह फोन ज़्यादा चौड़ा और मोटा होगा। डाइमेंशन 151x76.3x8.54 मिलीमीटर रहने की संभावना है। वज़न 176.54 ग्राम होगा। ख़बर आई है कि शाओमी रेडमी नोट 4एक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 4000 एमएएच की बैटरी और फिंगरप्रिंट सेंसर होने की संभावना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.