शाओमी रेडमी नोट 4 के ब्लैक वेरिएंट की बिक्री आज फिर होगी

शाओमी रेडमी नोट 4 के ब्लैक वेरिएंट की बिक्री आज फिर होगी
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी नोट 4 फोन में 5.5 इंच डिस्प्ले है
  • फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है
  • शाओमी रेडमी नोट 4 ब्लैक, गोल्ड और ग्रे कलर में मिलता है
विज्ञापन
शाओमी रेडमी नोट 4 खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए बुधवार का दिन ख़ास है। बुधवार (3 मई) को शाओमी अपने इस लोकप्रिय फोन को एक बार फिर सेल में उपलब्ध कराएगी। बजट दाम में शानदार स्पेसिफिकेशन के साथ आने वाला शाओमी रेडमी नोट 4 को फ्लिपकार्ट और मीडॉकॉम पर उपलब्ध कराया जाएगा। रेडमी नोट 4 पिछले रेडमी नोट 3 का अपग्रेड वेरिएंट है।

शाओमी रेडमी नोट 4 की सेल ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और मीडॉटकॉम पर दोपहर 12 बजे होगी। मीडॉटकॉम पर रेडमी नोट 4 के तीनों वेरिएंट उपलब्ध होंगे। 9,999 रुपये वाला 2 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट गोल्ड, डार्क ग्रे और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। 10,999 रुपये वाला 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट गोल्ड और 12,999 रुपये वाला 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज भी गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर रेडमी नोट 4 के तीनों वेरिएंट सभी कलर वेरिएंट में खरीदे जा सकेंगे।


शाओमी रेडमी नोट 4 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर


शाओमी रेडमी नोट 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट की भी भूमिका निभाएगा। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसके रियर कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ से लैस है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।

बता दें कि हमने इस फोन का रिव्यू किया है। हमारे मुताबिक, रेडमी नोट 4 एक बेहतरीन पैकेज है। लेकिन हाइब्रिड सिम स्लॉट, क्विक चार्जिंग सपोर्ट का ना होना और बहुत ज़्यादा प्रीलोडेड ऐप्स जैसी कमियां खटकती हैं। हमारा मानना है कि रेडमी नोट 4 अपने सेगमेंट या थोड़े महंगे रेंज वाले स्मार्टफोन को मज़बूत चुनौती देगा। डिज़ाइन, बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन चैंपियन है। जिन यूज़र को बजट में बड़े डिस्प्ले और अच्छी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहिए, उनके लिए रेडमी नोट 4 अच्छा विकल्प है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »