शाओमी रेडमी नोट 4 एक रुपये में बिकेगा आज

शाओमी रेडमी नोट 4 एक रुपये में बिकेगा आज
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी नोट 4ए इस सेल में एक रुपये में बिकेगा
  • शाओमी फैन फेस्टिवल का आयोजन 6 अप्रैल को हो रहा है
  • इस सेल में शाओमी के कई प्रोडक्ट पर शानदार ऑफर हैं
विज्ञापन
वादे के मुताबिक, शाओमी मी फैन फेस्टिवल भारत में गुरुवार 6 अप्रैल सुबह 10 बजे से शुरू हो गया। कंपनी इस फैन फेस्टिवल में मीडॉटकॉम पर अपने स्मार्टफोन, फिटनेस बैंड, एयर प्यूरिफायर, वीआर हेडसेट और एक्सेसरी पर छूट दे रही है। इसके अलावा, चीनी कंपनी सिर्फ ऐप पर भी फ्लैश सेल का आयोजन कर रही है  जिसके तहत रेडमी नोट 4 को सिर्फ एक रुपये में खरीदा जा सकता है। शाओमी की सेल में कई बंडर ऑफर भी उपलब्ध हैं।

एक रुपये की फ्लैश सेल का आयोजन सिर्फ शाओमी के मी ऐप पर होगा। यह सेल सुबह 10 बजे और दोपहर 2 बजे होगी। इस दौरान ग्राहकों के पास रेडमी नोट 4, मी बैंड 2 और 10000 एमएएच वाले पावरबैंक को सिर्फ एक रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। इसके अलावा कंपनी 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक हर रोज सुबह 10 बजे से 50 रुपये, 100 रुपये, 200 रुपये और 500 रुपये के डिस्काउंट कूपन भी दोगी। मी प्रोटेक्ट पर भी शाओमी 200 रुपये की छूट दे रही है। इसके साथ ही एसबीआई डेबिट कार्ड धारकों को अधिकतम 5,000 रुपये की खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत की छूट (अधिकतम 500 रुपये) मिलेगी।

शाओमी मी फैन फेस्टिवल में हाल ही में लॉन्च हुए रेडमी 4ए बजट स्मार्टफोन को खरीदने का मौका भी होगा। दोपहर 12 बजे रेडमी 4ए के अलावा शाओमी रेडमी नोट 4 के लिए सेल होगी।

मी फैन फेस्टिवल के दौरान मी एयर प्यूरिफायर 2 को 500 रुपये की छूट के साथ 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। मी वीआर प्ले 100 रुपये की छूट के साथ 999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही, 20000 एमएएच पावर बैंक को 200 रुपये की छूट के साथ 2,199 रुपये जबकि 10000 एमएएच पावर बैंक को 100 रुपये की छूट के साथ 1,199 रुपये में खरीदा जा सकता है।

मी इन-ईयर हेडफोन प्रो पर 200 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है और इन्हे 1,599 रुपये में खरीदा जा सकता है।

वहीं बंडल डील में मी एयर प्यूरिफाय 2 और एयर प्यूरिफायर फिल्टर 10,998 रुपये में मिलेगा। इस डील में कुल 1,500 रुपये की छूट मिल रही ह। वहीं ब्लूटूथ स्पीकर + सेल्फी स्टिक + इइन ईयर हेडफोन बेसिक मैट बंडल पर 300 रुपये की छूट के साथ 3,497 रुपये में उपलब्ध होंगे। वहीं मी इन-ईयर हेडफोन प्रो एचडी + 10000 एमएएच पावर बैंक प्रो 500 रुपये की छूट के साथ 3,498 रुपये में खरीदे जा सकेंगे। स्टैंडर्ड अडेप्टर+ यूएसबी केबल + 20000 एमएएच पावर बैंक को एक साथ खरीदने पर 300 रुपये की छूट मिलेगी, यानी इन तीनों एक्सेसरी को 2,497 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। मी बैंड 2+ मी कैप्सूल ईयरफोन पर 400 रुपये की छूट मिलेगी और इन्हें 2,598 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अलावा मी फैन फेस्टिवल में शाओमी मी मैक्स प्राइम स्मार्टफोन 19,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इस फोन पर ज़ीरो प्रतिशत ईएमआई का ऑफर भी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  2. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  4. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  6. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  8. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  9. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  10. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »