Xiaomi Redmi Note 2 हो सकता है 13 अगस्त को लॉन्च, कीमत लीक

Xiaomi Redmi Note 2 हो सकता है 13 अगस्त को लॉन्च, कीमत लीक
विज्ञापन
इतना तो साफ है कि शाओमी (Xiaomi) अगले गुरुवार को अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 7 लॉन्च करेगी। इस बीच, एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी इस इवेंट में बहुप्रतिक्षित रेडमी नोट 2 (Redmi Note 2) को भी लॉन्च कर सकती है। एक ऑनलाइन रिटेल वेबासाइट के जरिए इस स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर बुकिंग की तारीख का खुलासा हुआ है। डिवाइस की एक तस्वीर भी लीक हुई है जिससे इसकी कीमत पता चली है।

ऑनलाइन रिटेलर JD की वेबसाइट पर एक वेबपेज लाइव है जिसके मुताबिक Redmi Note 2 की प्री-ऑर्डर बुकिंग की तारीख 16 अगस्त है। यह बहुत हद तक कंपनी ने 13 अगस्त के लॉन्च इवेंट के साथ जाता है।

इतना तो साफ है कि आने वाले दिनों में शाओमी रेडमी नोट 2 (Xiaomi Redmi Note 2) के लॉन्च की तारीख को लेकर कयास लगाए जाते रहेंगे। इस बीच एक तस्वीर लीक हुई जिसे Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर का स्क्रीनशॉट बताया जा रहा है। इससे हैंडसेट के 32GB इनबिल्ट स्टोरेज मॉडल की कीमत का पता चलता है। तस्वीर के मुताबिक, 32GB वर्ज़न वाले डिवाइस की कीमत CNY 799 (करीब 8,211 रुपये) होगी। वैसे इसका जिक्र फोटो में तो नहीं किया गया है, पर माना जा रहा है कि डिवाइस का 16GB मॉडल भी लॉन्च होगा। दावा किया जा रहा है कि 16GB मॉडल का दाम CNY 699 ( करीब 7,200 रुपये) होगा। अगर ये दावे सही साबित होते हैं तो बाज़ार में इस हैंडसेट की टक्कर हाल ही में लॉन्च हुए मेज़ू एम2 नोट (Meizu m2 note) से होगी। ऑनलाइन रिटेल लिस्टिंग के बारे में जानकारी सबसे पहले Gizmochina द्वारा दी गई।

कई पुरानी रिपोर्ट में कहा गया है कि Xiaomi Redmi Note 2 में रियर कैमरे के नीचे फिंगर प्रिंट सेंसर और साथ में एलईडी फ्लैश भी होगा। इस स्मार्टफोन को चीन के क्वालिटी सर्टिफिकेशन सेंटर द्वारा पास भी कर दिया गया है जिसके जरिए हार्डवेयर की जानकारी सामने आई है।

सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi Note 2 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 pixels) डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3000mAh से ज्यादा बड़ी बैटरी होगी। हैंडसेट में 4G LTE कनेक्टिविटी मौजूद रहने की भी बात कही गई है। दो अलग-अलग रिपोर्टों में दावा किया गया है कि हैंडसेट में Mediatek का Helio X10 (MT6795) चिपसेट या Qualcomm का Snapdragon 410 (MSM8919) प्रोसेसर होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »